सोशल मीडिया यूजर्स को विद्युत मंत्रालय के नाम से एक नोटिस भेजा जा रहा है. इस नोटिस में बिजली उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि आपके बिजली का कनेक्शन आज रात 9 बजे काट दिया जाएगा.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

दिल्ली हाईकोर्ट ने सशस्त्र बलों में भर्ती से जुड़ी केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि इसे ‘राष्ट्रहित’ में लाया गया था.लाइव लॉ के अनुसार, चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की अगुवाई वाली डिवीज़न बेंच, जिसमें जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद भी शामिल थे .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स द्वारा होमगार्ड पदों पर वेतनमान नियमानुसार पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल एक हजार चार सौ अठहत्तर रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दसवीं में परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी के उम्मीदवारों के लिए 100/- रूपए और एससी - एसटी के उम्मीदवारों के लिए 100/- रूपए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है, तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://rportalhg.egovdhn.in/ पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 17 मार्च 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !

कम मजदूरी के कारण निकट भविष्य में विश्व प्रसिद्ध कानी पश्मीना शॉल बुनने वाले कारीगरों का अभाव हो सकता है, क्योंकि कई कारीगर अपने बच्चों को शिल्प की इस विधा को अपनाने नहीं देने का निर्णय कर रहे हैं।कश्मीरी ऊन से बनी कानी शॉल को स्थानीय रूप से पश्मीना शॉल के रूप में जाना जाता है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

एक ओर जहां फरवरी से पड़ रही अप्रत्याशित गर्मी ने रबी की फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी ओर आगामी मॉनसून सीजन में अल नीनो की आशंका के चलते खरीफ की फसलों को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा जताया जा रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ द्वारा जानेंगे तरबूज की खेती की प्रकार से की जाती है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

बिहार राज्य के सांडा पंचायत के बिरिरामा निवासी पूजा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, जब इन्होने कोरोना का दूसरा टीका लगवा था तब इनकी तबियत ख़राब हो गयी थी, इन्हे कमजोरी महसूस हो रही थी। दवा खाने के बाद इनकी तबियत ठीक हो गयी है

मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के तहत सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी दी गई। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बेटियों के लिए कई वित्तीय योजनाओं का प्रावधान है

Transcript Unavailable.

शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को स्कूली पुस्तकालयों में उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।