मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच होली पर मौसम मिलाजुला रहेगा। राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर हल्की गर्मी रहेगी, लेकिन पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में तेज वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है।मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, होली तक आंशिक तौर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
1.आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, विपक्ष ने लगाया भाजपा पर झूठे मुक़दमों में फंसाने का आरोप। 2.सुप्रीम कोर्ट ने स्थानों के नाम बदलने की याचिका को फूट डालो की राजनीति बताया, कहा देश में सभी धर्म बराबर। 3.कश्मीर में हुई एक और कश्मीरी पंडित की हत्या, विपक्ष ने कहा भाजपा पंडितों को बचाने में रही विफल। 4.एक शोध के अनुसार अधिकतर महिलाएं घरेलु काम के चलते चारदीवारी तक ही रहती हैँ सीमित। 5.दक्षिण अफ्रीका को हरा ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला विश्व कप का खिताब।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने नए नियम बनाए हैं जो कैंपस में होने वाले विरोध को नाकाम करने का प्रयास लग रहे हैं. छात्रों पर धरना देने को लेकर 20,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और उनका प्रवेश रद्द किया जा सकता है या यदि वे घेराव करते हैं तो 30,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है या वे हिंसा के आरोपी ठहराए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
जानबूझकर इंटरनेट बंद करने के मामले में लगातार पांचवें वर्ष भारत शीर्ष पर आया है.वैश्विक डिजिटल अधिकार समूह एक्सेस नाउ और #KeepItOn द्वारा संकलित डेटा से पता चलता है कि भारत ने 2022 में कम से कम 84 शटडाउन लागू किए, जो किसी भी देश के लिए सबसे अधिक है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सरकारी योजनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह के दावे किए जाते हैं. एक ऐसा ही दावा राशन कार्ड धारकों को लेकर किया जा रहा है. जिसमें कहा जा रहा है कि 1 मार्च 2023 से राशन कार्ड धारकों को गेहूं मिलना बंद हो रहा है। दरअसल सरकार की तरफ से ऐसा कोई भी ऐलान नहीं किया गया है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
14.2 किलोग्राम के घरेलू पेट्रोलियम गैस और 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 1 मार्च में बढ़ोतरी की गई है.घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बढ़ोतरी 50 रुपये प्रति सिलेंडर और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए 350.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत में पिछले चौबीस घंटों में कोविड-19 के 169 नए मामले आए हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,257 हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत ही नहीं पूरे एशिया में प्याज के सबसे बड़े होलसेल मार्केट- नासिक के लासलगांव में ही प्याज किसान हतास-परेशान हैं। वजह है प्रति किलो प्याज के लिए उन्हें केवल 2 से 4 रुपए तक मिल रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
