जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च द्वारा तम्बाकू उत्पाद और उनसे होने वाले कचरे को लेकर एक अध्ययन किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के कस्टमर हैं तो यह खबर आपके मतलब की है. बैंक बदलते वक्त के साथ ही अपने अकाउंट होल्डर्स को तरह-तरह की सुविधाएं देता है। इसमें एसबीआई का योनो मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है।
भारत में हर दिन गर्भावस्था या प्रसव के दौरान करीब 66 महिलाओं की मौत हो जाती है। मतलब की हर साल देश में गर्भावस्था या प्रसव के दौरान 24,000 माओं की मौत हो जाती है। देखा जाए तो दुनिया में भारत, नाइजीरिया के बाद दूसरा ऐसा देश है जहां इतनी बड़ी संख्या में गर्भावस्था या प्रसव के दौरान महिलाओं की मृत्यु हो रही है।
Transcript Unavailable.
कोरोना ने हमें एक बहुत गंभीर सबक सिखाया और वो ये है कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी ईमानदारी रखनी होगी। कोरोना से बचने के लिए सरकार ने हर कदम पर सुरक्षा के नए इंतेज़ाम सुनिश्चित किये और हर आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण की व्यवस्था की और टीकाकरण का यह अभियान सफल भी रहा। पिछले साल 16 मार्च 2022 को सरकार ने 12 से 14 साल तक के बच्चों को भी कोरोना का टीका लगवाने का फैसला किया।
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,85,132 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,921 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,30,761 है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एक नई रिपोर्ट सकल घरेलू जलवायु जोखिम के अनुसार, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित नौ भारतीय राज्य आठ तरह के जलवायु में हो रहे बदलावों के खतरों में हैं। जलवायु संकट को लेकर भारतीय राज्य, बुनियादी ढांचे के नुकसान के सबसे बड़े खतरे वाले दुनिया के शीर्ष 50 क्षेत्रों में शामिल हैं। 2050 तक दुनिया भर में 2,600 से अधिक क्षेत्रों की जलवायु संबंधी खतरे की गणना करने के लिए सकल घरेलू जलवायु जोखिम का विश्लेषण किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अब बेरोजगार युवाओं को जीवन यापन के लिए हर महीने 6000 रुपए दिए जाएंगे। वायरल मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दुनिया लगभग एक दशक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए जलवायु परिवर्तन के समझौते की सीमा को तोड़ देगी। प्रदूषण में भारी कटौती के बावजूद भी मध्य शताब्दी के आसपास बढ़ते तापमान की सीमा को तोड़ना असंभव होगा।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक नए अध्ययन में पूर्वानुमान लगाया गया है जो पिछले मॉडलिंग की तुलना में सबसे ज्यादा खराब है।
नमस्कार आदाब श्रोताओं, बिहार मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया हैं रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो मुजफ्फरपुर के एवरीडे मार्ट में सेल्स एसोसिएट के पद पर कार्य करने की इच्छा रखते हैं। न्यूनतम मेट्रिक पास इच्छुक उम्मीदवार जिनके पास सेल्स के क्षेत्र में कम से कम तीन महीने का कार्य अनुभव प्राप्त हो वे आवेदन कर सकते है । चयनित उम्मीदवार को उनके कार्य दक्षता के आधार पर प्रतिमाह 7,500 से 12,000 रूपए वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इस पते पर जा कर अपना आवेदन दे सकते हैं। पता है :- एवरीडे मार्ट, देवी मंदिर के समीप, क्लब रोड, मुजफ्फरपुर, बिहार - 842001। इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। नंबर हैं : 9708389880। तो दोस्तों, अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाए, साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने बाकि दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद
