खुसरूपुर।थाना क्षेत्र के केलवारिया गांव में दुर्गा प्रसाद के घर मे अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर शनिवार की रात करीब तीन लाख रुपये की जेवरात एवं कीमती सामानों को लूट ले गए। पीड़ित दुर्गा प्रसाद ने बताया कि रात्रि में करीब बारह बजे के बाद अज्ञात चोर उंनके घर के छज्जे के सहारे घर मे दाखिल हो गया। उसके बाद उसने घर का मुख्य दरवाजा को खोल कर अपने साथियों घर में दाखिल करा दिया।घर में घुसे अपराधियों ने गृहस्वामी एवं उनकी पत्नी को जबरन कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने घर में रखे आलमीरा को तोड़ दिया और लॉकर में रखे सोने के जेवरात निकाल लिया।आलमीरा में रखे पचास हजार नगदी भी ले लिया।घर से तीन सूटकेस साथ ले गया और रेलवे लाइन के किनारे तोड़ कर कीमती सामान उड़ा लिया।घटना की सूचना पर पुलिस रात में पहुंची और छानबीन में जुट गई।घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है।
फतुहा। रविवार को स्थानीय गंज पर स्थित सरगम संगीत सांस्कारिक कला संस्थान में देश के महान पार्श्व गायक रहे मुकेश की पुण्यतिथि मनाई गई। संस्थान के कलाकारों द्वारा उनके गाए गीत को एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी तथा गायक मुकेश के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके गीतो पर कलाकारों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध भी कर दिया। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र विद्यार्थी ने किया। धर्मेंद्र कुमार, सोनाली शर्मा,शशि शास्त्री व धीरज कुमार ने जंहा मुकेश के गाये गीतो की प्रस्तुति दी, वहीं मोहम्मद शबबीर,रंजय कुमार व रवि शर्मा ने संगीत इंस्ट्रूमेंट बजा लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
फतुहा। रविवार को सुबह राजद सुप्रीमो लालु प्रसाद यादव एकाएक अपने एक बस पर सवार होकर सबलपुर स्थित निर्माणाधीन सिक्स लेन पहुंचे तथा वंहा से एक स्टीमर पर बैठ राघोपुर के लिए निकल गये। अचानक पुल के दस नम्बर पाया के पास से उन्होने स्टीमर को वापस लौटने को कहा। वह वापस सबलपुर सिक्स लेन घाट पहुंचकर उसी बस में सवार हो गये और सड़क रास्ते से बख्तियारपुर के लिए निकल गये। इस दरम्यान उन्होने कुछ भी नही कहा। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबलपुर में बन रहे सिक्स लेन का निरीक्षण करने पहुंचे थे तथा राघोपुर के दियारा क्षेत्र में गंगा से हो रहे कटाव का निरीक्षण करना चाहते थे। लेकिन बिना राघोपुर गये ही वापस लौट गये। इस दरम्यान सबलपुर में सिक्स लेन पुल के डिप्टी प्रोजेक्टर श्री नाथ जी मौजूद थे।
शुक्रवार को दनियावां के अल्ट्राटेक सीमेंट वर्कस सेन्टर परिसर मेें एक नये टीओपी का शुभारंभ किया गया। टीओपी का शुभारंभ पटना के ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद और यूनिट हेड अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
बीते काफी देर रात दनियावां थाना क्षेत्र के होरिल बिगहा पेट्रोल पंप के पास एनएच तीस ए पर अज्ञात वाहन के टक्कर से उड़ीसा का यूवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
शुक्रवार को देर शाम थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास नयका रोड स्थित दनियावां बिहटा शरमेरा पथ पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसा। इस घटना में जंहा झोपड़ी पुरी तरह से ध्वस्त हो गयी। वहीं एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया।
शुक्रवार को फतुहा हाईस्कूल के गेट के बाहर सैकड़ो बच्चे गेट खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन स्कूल का गेट नही खुला। काफी देर तक छात्र व छात्राएं गेट खोलने के लिए आग्रह करते रहे लेकिन बच्चों को गेट खोलकर इंट्री नही दी गयी।
बिहार राज्य के पटना ज़िला से इच्छा देवी ,पटना मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिला है। उन्हें आवास ,राशन कार्ड का लाभ नहीं मिला। नल जल योजना का लाभ भी नहीं मिला
Transcript Unavailable.
औरंगाबाद जिले के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को पटना से पहुंची निगरानी (विजिलेंस) टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव निवासी सनोज कुमार से थानेदार आनंद कुमार गुप्ता 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। उसी समय निगरानी की टीम ने पैसा लेते हुए उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक लड़की के अपहरण मामले में प्राथमिकी से तीन आरोपितों के नाम हटाने के लिए थानेदार आनंद कुमार गुप्ता रिश्वत वसूल रहा था। इसी दौरान अचानक निगरानी टीम यहां पहुंच गई और थानेदार को रंगेहाथ दबोच लिया।
