फतुहा। थाना क्षेत्र के धोवापर निवासी मालती देवी के घर से चोरों ने शुक्रवार की रात पांच हजार नगद समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चुरा ली। पीड़िता ने शनिवार को फतुहा थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पीड़िता अपने बच्चों के साथ शुक्रवार की रात छत के कमरे मे सोने चली गई। इस दौरान देर रात छत के रास्ते चोर घर में दाखिल हुए और निचले तल्ले के एक कमरे में रखे ट्रंक, बर्तन, कपड़े आदि लेकर दरवाजा खोलकर चलते बने। सुबह जब मालती की नींद खुली तो वह छत से नीचे आई। नीचे दरवाजा खुला देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद पता चला कि चोर बर्तन, कपड़ों के अलावा पूरा ट्रंक ही लेकर चले गए हैं। पीड़िता के अनुसार ट्रंक में रखे सोने का झुमका, टीका, मंगलसूत्र, नाक का बेसर, चांदी की लहठी, तीन जोड़ी पायल, 5 हजार नकदी समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इसके बाद उसने 112 को कॉल कर बुलाया तब 112 की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। आवेदन के आलोक में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पीड़िता ने बताया कि आज के पहले भी तीन बार चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया था। लेकिन आज वे अपनी मंशा में कामयाब हो गए। बताया कि बड़ी बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोडकर गहने बनवाए थे सारे गहने चोर लेकर चले गए। इधर इस घटना के बाद से पीड़िता और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुबह जब पति घर पर लौटा तो उसका भी हाल बेहाल हो गया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। फतुहा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया की आसपास के सीसीटीवी कैमरे से चोरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

फतुह स्थित वाणी पुस्तकालय के परिसर में शुक्रवार को राजद पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दयानंद प्रसाद सिंह एवं संचालन एवं प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने किया।

Transcript Unavailable.

खुसरूपुर।सावन मास की अंतिम सोमवारी पर प्रखंड के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्रीगौरीशंकर बैकुंठनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।अल सुबह से ही लोग भगवान भोलेनाथ पर जल अभिषेक करने पहुंच रहे हैं।भक्तों की लंबी कतार लगी है।मंदिर का पूरा परिसर भक्तों की भीड़ से अटी पड़ी है।आज सावन मास का अंतिम सोमवार और सावन की आठवीं सोमवारी है और हर कोई इस अवसर पर जलाभिषेक को तत्पर हैं।प्रदोष वर्त के दुर्लभ संयोग में सावन की आठवीं सोमवारी है। सनातन धर्मालंबी आज सुबह स्नान ध्यान कर भगवान भोलेनाथ को रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, पार्थिव पूजन, महामृत्युंजय जाप कर भगवान भोलेनाथ को रिझाने में लगे हुए हैं।भारी भीड़ के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन सदलबल चप्पे चप्पे पर चौकस है।अंचल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह,थानाध्यक्ष चंद्रभानु मंदिर पर कैंप कर रहे हैं।

खुसरूपुर।थाना क्षेत्र के केलवारिया गांव में दुर्गा प्रसाद के घर मे अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर शनिवार की रात करीब तीन लाख रुपये की जेवरात एवं कीमती सामानों को लूट ले गए। पीड़ित दुर्गा प्रसाद ने बताया कि रात्रि में करीब बारह बजे के बाद अज्ञात चोर उंनके घर के छज्जे के सहारे घर मे दाखिल हो गया। उसके बाद उसने घर का मुख्य दरवाजा को खोल कर अपने साथियों घर में दाखिल करा दिया।घर में घुसे अपराधियों ने गृहस्वामी एवं उनकी पत्नी को जबरन कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने घर में रखे आलमीरा को तोड़ दिया और लॉकर में रखे सोने के जेवरात निकाल लिया।आलमीरा में रखे पचास हजार नगदी भी ले लिया।घर से तीन सूटकेस साथ ले गया और रेलवे लाइन के किनारे तोड़ कर कीमती सामान उड़ा लिया।घटना की सूचना पर पुलिस रात में पहुंची और छानबीन में जुट गई।घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है।

फतुहा। कल्याणपुर स्थित श्री राम जनक लाल ठाकुरबाड़ी में रविवार की देर शाम से झूलन महोत्सव शुरू हुआ। यह 31 अगस्त तक चलेगा। श्री राम जनक लाल ठाकुरबाड़ी के पुजारी श्री सुबोधानंद पाण्डेय ने बताया कि झूलन मंदिर में यह परंपरा वर्षो से नियम-निष्ठा के साथ धूमधाम से निभाई जा रही है। राधा-कृष्ण की प्रतिमा को झूले पर बिठाकर आकर्षक व सुसज्जित तरीके से सजाया जाता है। झूलनोत्सव का यह कार्यक्रम पांच दिनों तक विधिवत पूजा के साथ संपन्न होता है। प्रत्येक संध्या भगवान की भव्य आरती व शीतला भोग एवं प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया जाता है। आचार्य पंकज पाण्डे ने बताया कि जब कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अभिमान को चूर कर दिया तो सभी गोकुलवासियों को घोर आश्चर्य हुआ, क्योंकि बचपन में ही पुतना वध, कालिया नाग मर्दन से लेकर गोवर्धन पर्वत उठाना साधारण मनुष्य के वश की बात नहीं थी, तब कृष्ण ने अपनी लीला दिखाई तो सभी ग्रामवासी लौट गए, परंतु गोपियां वहां रह गई। बाद में कृष्ण ने सभी गोपियों के साथ उल्लास मनाया। यह अद्भुत दृश्य देखने लायक था। इसमें ईश्वर की असीम कृपा थी। सभी आनंद में झूला झूलने लगे। ठाकुरबाड़ी के व्यवस्थापक हरिशंकर गुप्ता, संजय कुमार, पंकज पाण्डे,पिंटू पाण्डे, गौरव गुप्ता, माधव कुमार, कन्हैया लाल पाण्डे, सतीश कुमार एवं सभी फतुहा के लोग झूलन को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। रामजनक लाल ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव को ले सजाया गया भगवान का दरबार व पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालु।

खुसरूपुर।थाना क्षेत्र के केलवारिया गांव में दुर्गा प्रसाद के घर मे अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर शनिवार की रात करीब तीन लाख रुपये की जेवरात एवं कीमती सामानों को लूट ले गए। पीड़ित दुर्गा प्रसाद ने बताया कि रात्रि में करीब बारह बजे के बाद अज्ञात चोर उंनके घर के छज्जे के सहारे घर मे दाखिल हो गया। उसके बाद उसने घर का मुख्य दरवाजा को खोल कर अपने साथियों घर में दाखिल करा दिया।घर में घुसे अपराधियों ने गृहस्वामी एवं उनकी पत्नी को जबरन कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने घर में रखे आलमीरा को तोड़ दिया और लॉकर में रखे सोने के जेवरात निकाल लिया।आलमीरा में रखे पचास हजार नगदी भी ले लिया।घर से तीन सूटकेस साथ ले गया और रेलवे लाइन के किनारे तोड़ कर कीमती सामान उड़ा लिया।घटना की सूचना पर पुलिस रात में पहुंची और छानबीन में जुट गई।घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है।

फतुहा। रविवार को स्थानीय गंज पर स्थित सरगम संगीत सांस्कारिक कला संस्थान में देश के महान पार्श्व गायक रहे मुकेश की पुण्यतिथि मनाई गई। संस्थान के कलाकारों द्वारा उनके गाए गीत को एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी तथा गायक मुकेश के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके गीतो पर कलाकारों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध भी कर दिया। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र विद्यार्थी ने किया। धर्मेंद्र कुमार, सोनाली शर्मा,शशि शास्त्री व धीरज कुमार ने जंहा मुकेश के गाये गीतो की प्रस्तुति दी, वहीं मोहम्मद शबबीर,रंजय कुमार व रवि शर्मा ने संगीत इंस्ट्रूमेंट बजा लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फतुहा। रविवार को सुबह राजद सुप्रीमो लालु प्रसाद यादव एकाएक अपने एक बस पर सवार होकर सबलपुर स्थित निर्माणाधीन सिक्स लेन पहुंचे तथा वंहा से एक स्टीमर पर बैठ राघोपुर के लिए निकल गये। अचानक पुल के दस नम्बर पाया के पास से उन्होने स्टीमर को वापस लौटने को कहा। वह वापस सबलपुर सिक्स लेन घाट पहुंचकर उसी बस में सवार हो गये और सड़क रास्ते से बख्तियारपुर के लिए निकल गये। इस दरम्यान उन्होने कुछ भी नही कहा। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबलपुर में बन रहे सिक्स लेन का निरीक्षण करने पहुंचे थे तथा राघोपुर के दियारा क्षेत्र में गंगा से हो रहे कटाव का निरीक्षण करना चाहते थे। लेकिन बिना राघोपुर गये ही वापस लौट गये। इस दरम्यान सबलपुर में सिक्स लेन पुल के डिप्टी प्रोजेक्टर श्री नाथ जी मौजूद थे।

शुक्रवार को दनियावां के अल्ट्राटेक सीमेंट वर्कस सेन्टर परिसर मेें एक नये टीओपी का शुभारंभ किया गया। टीओपी का शुभारंभ पटना के ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद और यूनिट हेड अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।