चालू वित्त वर्ष समाप्त होने में बस डेढ़ महीने का समय बचा है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की भौतिक घटक मद के तहत 14 राज्यों को 6,157 करोड़ रुपये का बकाया देना बाकी है, जिससे कुशल मजदूरों की मजदूरी और निर्माण सामग्री के लिए भुगतान होना है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

भारत के पुलिस बल में महिलाओं का प्रतिशत 11.7% हैं, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में लद्दाख पुलिस सबसे ऊपर है. यहां सर्वाधिक 28.3% महिलाएं हैं. वहीं, जम्मू कश्मीर अपने पुलिस संगठन में केवल 3.3% महिलाओं के साथ तालिका में सबसे नीचे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बहुप्रतीक्षित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का उद्घाटन किया। 1,386 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का पहला खंड 246 किलोमीटर लंबा है। दिल्ली-दौसा-लालसोट के बीच का यह खंड दिल्ली से जयपुर की यात्रा को आसान करेगा। इसके बनने के बाद दिल्ली से जयपुर का पांच घंटे का सफर महज साढ़े तीन घंटे में पूरा हो सकेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 109 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,83,748 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,781 रह गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के परिणामस्वरूप, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने अब तक 54,42,267 वाहनों का पंजीकरण रद्द किया है। जिसमें 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल, सीएनजी वाहन शामिल हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सोशल मीडिया पर जानकारियों का जंजाल इतना बड़ा है कि कभी-कभी ये तय कर पाना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी जानकारी पर यकीन करें और किसे छोड़ दें। फिलहाल  बीएसएनएल के कुछ ग्राहकों को ऐसे मैसेज पहुंच रहे हैं , जिसमें दावा किया जा रहा है कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ने आपकी केवाईसी को सस्पेंड कर दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला द्वारा अपरेंटिस के पदों पर वेतनमान नियमानुसार रूपए पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए 550 रिक्तियां निकाली गयी है । इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 50 प्रतिशत अंक के साथ दसवीं एवं आई टी आई की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो । इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन सर्टिफिकेट सत्यापन, मेरिट सूची में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी उम्मीदवारों के लिए 100 रूपए और एससी - एसटी, पी.डब्लू.डी और महिला के सभी उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://pardarsy.railnet.gov.in/apprentice/ पर ऑनलाइन कर सकते है । याद रखिये आवेदन पत्र 03 मार्च 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे । तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !

एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। हिमनद झीलों के कारण आने वाली बाढ़ से भारत में 30 लाख लोगों को खतरा है,जो दुनिया में इससे प्रभावित हो सकने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है।ब्रिटेन के ‘न्यूकैसल यूनिवर्सिटी’ के वैज्ञानिकों के नेतृत्व वाली एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने यह अध्ययन किया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें