त्तर प्रदेश के लखनऊ में एक सरकारी बाल गृह में 45 से 100 दिन की उम्र के चार शिशुओं की मौत के बाद इसके अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक,अधिकारियों ने बताया कि 10 से 14 फरवरी के बीच लखनऊ के प्राग नारायण रोड स्थित बाल गृह में चार शिशुओं की मौत हो गई. इसके बाद बाल गृह के अधीक्षक किंशुक त्रिपाठी को शाम को निलंबित कर दिया गया है

एक रिपोर्ट में बताया गया कि दुनिया भर के 30 से अधिक चुनावों में हस्तक्षेप करने की आशंका वाले इज़रायली कॉन्ट्रैक्टर की एक टीम को भारत सहित कई देशों में नकली सोशल मीडिया अभियान संचालित करने के लिए सॉफ्टवेयर से जोड़ा गया है.रिपोर्ट मुताबिक, एक पत्रकार संघ द्वारा की गई एक अंतरराष्ट्रीय पड़ताल- जिसमें ब्रिटेन का अखबार भी शामिल था। जिसमे बताया गया है कि यह यूनिट एक पूर्व इजराइली स्पेशल फोर्सेज़ के कर्मचारी ताल हनान द्वारा चलाई जाती है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कार मालिकों को बड़ी राहत देते हुए 10-15 साल पुराने वाहनों पर लगाई गई पाबंदी हटा ली है। ऐसे दावों के साथ सोशल मीडिया पर एक सरकारी दस्तावेज जमकर शेयर किया जा रहा है। जिसमें दावा करते हुए कहा जा रहा है कि NGT द्वारा 10 वर्ष पुरानी डीजल कार और 15 वर्ष पुरानी पेट्रोल कार पर लगाई पाबंदी को खत्म करते हुए वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 74 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,84,274 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,818 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,30,753 पर स्थिर है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इस बाबत प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दीर्घकालिक राष्ट्रीय स्तर की नीति तैयार की है। नीति के तहत देशभर में प्रदूषण में कमी लाने वाली योजनाओं लागू किया जाएगा और प्रदूषण स्तर में 2026 तक चालीस फीसद की कम कि जाएगी। मंत्रालय ने हाल ही में संसद में पेश की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 24 राज्यों के 131 शहरों को इस योजना के तहत चिह्नित किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2017 को मानक आधार वर्ष मानते हुए 24 राज्यों के 131 शहरों के लिए पहले वर्ष 2024 तक तीस फीसद प्रदूषण स्तर कम करने का लक्ष्य था। इस लक्ष्य को बढ़ाकर अब 2026 तक के लिए चालीस फीसद कर दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो रक्षा मंत्रालय द्वारा निकाली गई ट्रेड्समैन मेट और फायरमैन पदों पर वेतनमान 18,000 - 63,200/- (स्तर-1) पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल एक हजार सात सौ तिरानवे रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दसवीं में परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी वर्ग के लिए 100/- रुपए, एससी - एसटी के उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://www.aocrecruitment.gov.in/ पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 26 फरवरी 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !

लखनऊ डालीगंज से यास्मीन सिद्धकी लखनऊ मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि उनके घर के पीछे गहरा नाला है जिससे कई प्रकार के गंदे कीड़े -मकौड़े आस पास के घरों में घुस जाते हैं। कोरोना काल में भी कई बीमारियाँ फैली। इसलिए यास्मीन सिद्धकी प्रशासन से इस नाले को बंद कराने का आग्रह कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर कई तरह की चीजें रोजाना सामने आती हैं, एक तरफ ये लोगों को जानकारी देने का काम करती हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसका शिकार भी हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे लालच देने वाले दावे किए जाते हैं, जिनमें अक्सर लोग फंस जाते हैं और अपने पैसे गंवा देते हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें