बेशक बिहार में मॉनसून पहुंच चुका है, लेकिन अभी भी राज्य में सूखे जैसे हालत बन गए हैं। 28 जून 2023 तक के बारिश के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में सामान्य से 74 फीसदी कम बारिश हुई है। यह स्थिति तब है, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बहुत अधिक बारिश हुई है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

एक नए अध्ययन से पता चला है कि जंगली खाद्य पदार्थ भारत में महिलाओं, विशेषकर आदिवासियों की आहार विविधता में अहम भूमिका निभाते हैं और खाद्य तथा पोषण सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इससे आदिवासी महिलाओं में कुपोषण पर अंकुश लगाने के प्रयासों को गति मिल सकती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, हरियाणा तथा पंजाब के बचे हुए हिस्सों में दस्तक देने की संभावना है।वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो ओसोनिक आईटी सौल्यूशन से जुड़कर टेलीकॉलर के पद पर कार्य करना चाहते है। इस पद पर कार्य करने का कार्यस्थल वाराणसी, उत्तरप्रदेश होगा। स्नातक पास फ्रेशर व अनुभवी व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ताओं का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित व्यक्ति कंपनी के पते पर जा कर साक्षात्कार दे सकते है कंपनी का पता है, सेकंड फ्लोर नारायणी काम्प्लेक्स, चितईपुर चौराहा, वाराणसी, उत्तरप्रदेश । चयनित व्यक्तियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार मासिक 8,000 रुपए वेतन दिया जाएगा । इच्छुक व्यक्ति संस्थान के इस नंबर पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। संस्थान का नंबर है 9450362936.

पिछले कुछ सालों में भारतीय नोटों को लेकर लोगों में अलग-अलग तरह की कन्फ्यूजन देखने को मिली है। कभी 100 रुपये के नोट को लेकर कोई बवाल तो कभी दो हजार रुपये के नोट की वापसी को लेकर कन्फ्यूजन।अब नया मामला 500 रुपये के नोट को लेकर है। इन दिनों 500 रुपये के नोट को लेकर वायरल मेसेज सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी जोरों से वायरल हो रहा है जिसमें 500 रुपये का नोट फेक बताया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दुनियाभर में कैंसर के विभिन्न प्रकार वैज्ञानिकों की चिंता का कारण बने हुए हैं। कैंसर के ज्यादातर प्रकार का इलाज जल्दी जांच पर निर्भर करता है। इलाज के बाद भी कैंसर के दोबारा होने की आशंका बनी रहती है। दशकों तक सीमित सफलता के बाद अब वैज्ञानिकों को उम्मीद की नई किरण दिखी है।माना जा रहा है कि अगले पांच साल में कैंसर को लेकर कई कारगर टीके विकसित किए जा सकते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हुसैनगंज से मोहिनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनका जनगणना में नाम नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बना

पिछले साल सड़क हादसे में लगभग 15,000 लोगों की मौत हुई, जिसमें 7,700 लोग दोपहिया वाहन चालक थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।राज्य परिवहन आयुक्त द्वारा पिछले सप्ताह जारी एक परिपत्र में साझा किये गये आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर दोपहिया वाहन चालकों की मौत हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर में चोट लगने की वजह से हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।