उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ ज़िला से हमारी श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनके घर के पास सरकारी चापानल ख़राब हो गया है। एक माह से लोगो को पानी की समस्या हो रही है। लोगों ने नगर निगम में समस्या का समाधान को लेकर बात किया है लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया है कि केंद्र सरकार की सोशल साइट्स पर कड़ी नजर है। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर के अलावा सरकार फोन कॉल की भी रिकॉर्डिंग करवा रही है। व्हाट्सएप और फोन कॉल्स के लिए नए संचार नियम लागू हो रहे हैं। जिसके तहत सभी कॉल्स को रिकॉर्ड कर उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

भारत में लगातार कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। 12 जुलाई 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 1,413 के आसपास बनी रही । 11 जुलाई 2023 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,420 थी, जबकि 10 जुलाई को इनकी संख्या 1,431 दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 46 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 53 लोग कोविड-19 से उबरे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

इस वर्ष उत्तर भारत में मानसून की बारिश से काफी तबाही मच रही है। कहीं पुल ढह रहे हैं तो कहीं भूस्खलन हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बीते 24 घंटे से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्य में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में आगामी 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान है।

शिक्षा का स्तर दुरुस्त करना है तो शिक्षकों की गुणवत्ता पर सबसे पैनी नजर रखनी होगी। इसे ध्यान में रखते हुए बड़ी पहल हुई है। इसके तहत देश भर के ऐसे सभी अमानक शिक्षक शिक्षण संस्थानों को बंद किया जा रहा है, जो बगैर पढ़ाए-लिखाए ही डिग्री बांट रहे है।अब तक ऐसे करीब आठ सौ संस्थानों को शुरुआती जांच में ही गंभीर अनियमितता पाए जाने के बाद बंद किया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

केंद्र सरकार देश के सभी वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं आई है। जिसका उद्देश्य हर वर्ग के लोगों की सहायता करना है। लेकिन आजकल कुछ शातिर लोगों ने इसे ठगी का नया धंधा बना लिया, जिसके चलते तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों से ठगी करते हैं। अब ऐसा ही एक मैसेज लिंक के साथ लोगों के फोन में तेजी से भेजा जा रहा है,। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार।यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई मल्टी टास्किंग स्टाफ (एवं हवलदार पदों पर वेतनमान 5,200/- -Rs. 20,200/- (स्तर-1) पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल 1558 रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं में परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन प्रारंभिक परीक्षा, और फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी वर्ग के लिए 100/- रुपए, एससी - एसटी के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 21 जुलाई 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।

वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट से जुड़े शोधकर्ताओं द्वारा किए नए अध्ययन से पता चला है कि वैश्विक स्तर पर जिस तरह से लकड़ी की मांग बढ़ रही है उसके चलते आने वाले दशकों में इससे होने वाला वार्षिक उत्सर्जन बढ़कर 420 करोड़ टन पर पहुंच जाएगा। जो हाल के वर्षों में होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड के कुल वैश्विक उत्सर्जन के दस फीसदी हिस्से से ज्यादा है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.