झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के बैनर तले प्रखंड इकाई बानो के गठन के लिए जिला संयोजक दिनेश बड़ाइक की अध्यक्षता में राजकीय मवि बानो में बैठक हुई
सिमडेगा में आम जनता की समस्याओं के समाधान व त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने जनता दरबार लगाया जिसमें जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपयुक्त के समक्ष रखा
कोलेबिरा में इडी द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन खरीद बिक्री के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनिल कंडूलना के नेतृत्व में न्याय पदयात्रा निकाली
ठेठईटांगर में सबकी योजना सबका विकास अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल जीपीएफटी का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत गुरुवार को हुई
सिमडेगा के विद्या वनस्थली शिक्षा समिति की वार्षिक बैठक समिति के अध्यक्ष प्रभा लेतारे केरकेट्टा की अध्यक्षता में हुई
बीरू के मां भुवनेश्वरी सह बंगलामुखी मंदिर प्रांगण में मां सरस्वती पूजा युवा संघ द्वारा सरस्वती पूजा की जा रही है 16 फरवरी को भंडारा लगा महाप्रसाद का वितरण किया गया तथा रात 8:00 बजे मां भवानी ग्रुप द्वारा जागरण किया गया
बानो प्रखंड के सीएससी बाल विद्यालय रायकेरा में मातृ पितृ दिवस मनाया गया मौके पर बच्चों ने अपने अभिभावक व माता-पिता की पूजा कर आशीर्वाद लिया
ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक 16 फरवरी को 11:00 बजे हुई
सिमडेगा आजसू पार्टी अखिल झारखंड संघ जिला इकाई के पदधारियों ने जेपीएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में राज्यपाल के नाम उपयुक्त को ज्ञापन सौंपा
होटल आशा में नायक फिल्म्स प्रोडक्शन सिमडेगा के बैनर तले बनने वाली नागपुरी फिल्म चाहोना की कहानी का लोकार्पण झारखंड के मशहूर कलाकार एलेना रितिक ने किया
