बानो प्रखंड के बिरनीबेड़ा डोंगा घाट में बजरंगबली मंदिर का दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन 22 मार्च से किया जाएगा 22 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी 23 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा हवन नगर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा

जलडेगा प्रखंड के महावीर चौक कोनमेरला स्थित शिव बजरंगबली मंदिर के वार्षिक उत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया

सिमडेगा में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत एनआइओएस व एन एल एम ए के संयुक्त तत्वाधान में मूलभूत साक्षरता वह संख्यात्मकता जांच परीक्षा हुई परीक्षा में जिले के लगभग 3200 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें महिलाओं की संख्या लगभग 10 फ़ीसदी रही

सिमडेगा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था द्वारा लगातार एक सप्ताह सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया कार्यक्रम चलाया गया

सिमडेगा में डीएवी स्कूल में शनिवार को हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार झा के नेतृत्व में किया गया हवन के माध्यम से स्कूल के नए सत्र की पढ़ाई बेहतर तरीके से होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई

बानो प्रखंड के गिरदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एएसआई सर्वेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में होली पर्व सौंदर्य पूर्वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया

केरसई थाना परिसर में रविवार को होली रमजान एवं ईस्टर पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

ठेठईटांगर प्रखंड के जामपानी पुल पर ट्रेलर के पलट जाने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया है जम के कारण बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है

गुजरे जमाने के मशहूर समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया कहते थे अगर देश को सही रास्ते पर चलाना है तो मजबूत विपक्ष का आवश्यकता है, वर्ना सरकार निरंकुश हो जाएगी। जिसको हम आज की वर्तमान परिस्थितियों में देख और महसूस कर सकते हैं। देश की एक प्रमुख और सबसे बड़े विपक्षी दल का बैंक खाता सीज कर दिया गया है, जबकि चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, हां अगर सरकार की मंशा ही है कि उसके अलावा देश के बाकी राजनीतिक दल चुनाव ही न लड़ें तो फिर बात ही अलग है।

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।