Aaj konmerla main Saraswati Puja ki taiyari ki ja rahi hai 10:00 baje se shuru hogi
सिमडेगा में हर स्कूल और कॉलेज में आज बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है सरस्वती पूजा
आप सभी की सिमडेगा मोबाइल वाणी की तरफ से वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं
कोलेबिरा विहिप व बजरंग दल के सदस्यों ने कोलेबिरा से मां-बाप चंडी मंदिर तक मंदिर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर बाइक शोभायात्रा निकाली गई बाइक शोभा यात्रा में सैकड़ो लोग कोलेबिरा से मंदिर तक गए
बानो प्रखंड में मां-बाप चंडी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सह वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर लचरागढ़ व बजरंग दल के सदस्यों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच शरबत का वितरण किया
सिमडेगा के संत जेवियर कॉलेज में जेवियर उत्सव के दूसरे दिन नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया गया डायन प्रथा व मोबाइल उपयोग के दुष्प्रभाव को नाटक के माध्यम से बताया गया साथ ही पहले दिन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सफल विद्यार्थियों के नाम की घोषणा की
कोलेबिरा देवी गुड़ी चौक पर मां जगदंबा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तीसरे दिन मंदिर परिसर में सोमवार को कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए आचार्य शिवपति मिश्रा ने मंडप पूजन वास्तु पूजन आदि पाठ संपन्न कराए गए
सिमडेगा सदर थाना परिसर में बीडीओ रौनियार खलखो की उपस्थिति में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई बैठक में उपस्थित सरस्वती पूजा समिति के आयोजकों से कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई
सिमडेगा में आदिवासी लोहरा समाज जिला स्तरीय सम्मेलन 25 फरवरी को आयोजित किया गया है सम्मेलन की तैयारी को लेकर सभी प्रखंडों में समाज की बैठक आयोजित करने का निर्णय लेते हुए प्रखंडवार बैठक की तिथि निर्धारित की गई है
बानो के कल्हाटोली स्थित मां-बाघचंडी मंदिर में सोमवार को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सह वार्षिकोत्सव शुरू हुआ पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 5551 श्रद्धालु शामिल हुए
