ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बीडीओ पंकज कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशु विकास योजना को लेकर आवश्यक बैठक हुई

सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर परिषद की बैठक हुई बैठक में उपायुक्त ने नगर परिषद अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की उन्होंने नगरिक सुविधा शहरी परिवहन व 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी ली

सिमडेगा में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से संत मेरिज इंटर कॉलेज के सभागार में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

ठेठईटांगर थाना में प्रभारी के रूप में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक रविकांत साव ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया

सिमडेगा प्रखंड के महाबुआंग में अखिल भारतीय रौतिया समाज प्रखंड समिति की बैठक महेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामाजिक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई

सिमडेगा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के रूप सजा प्रतियोगिता हुई प्रतियोगिता में विद्या मंदिर स्तर पर राहुल महतो प्रथम आर्यन कुमार द्वितीय व हर्ष अग्रवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ

सिमडेगा अल्बर्टा एक्का स्टेडियम में खेले जा रहे हैं जिला क्रिकेट लीग में आज दो मैच खेले गए जिसमें बीरू व बारूद क्लब जीते

सिमडेगा महाविद्यालय एनसीसी व एनएसएस स्वयंसेवक समिति अन्य विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रामकुमार प्रसाद व शिक्षकों के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई

ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गरिमा केंद्र में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक रविकांत साव गरिमा केंद्र की दीदियों से मुलाकात कर भिन्न बिंदुओं पर चर्चा की

ठेठईटांगर प्रखंड के जीइएल चर्च केसर मंडली में शुक्रवार को संस्कार दिवस समारोह का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एनोस एक्का उपस्थित है