बानो प्रखंड के हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में हिंदू मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन 16 जनवरी को किया गया कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ मौके पर जागरण व नागपुरी कार्यक्रम आयोजित किया गया
सिमडेगा में पीएम जन मन योजना के तहत सदर अस्पताल से मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन को सिविल सर्जन डॉक्टर अजीत खलखो ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया
कुरडेग प्रखंड के चटाटोली गांव में केरसई प्रखंड के खड़िया समाज की बैठक हुई
ठेठईटांगर प्रखंड मैदान में युवा खेल समिति के तत्वाधान में वीर सहित तेलंगा खड़िया क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई
लचरागढ़ पल्ली के डूमर टोली में देव नदी संगम के निकट कैथोलिक युवा संघ के तत्वाधान में मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम हुआ
बसिया प्रखंड के संत मारिया उवि के नए स्कूल भवन का उद्घाटन गुमला धर्मप्रांत के बिशप डॉ लिनुस पिंगल एक्का ने मिस्सा बलिदान व फीता काटकर किया
बांसजोर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सोमवार को कई ग्रुप में बट कर विहिप बजरंग दल दुर्गा वाहिनी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अक्षत व निमंत्रण पत्र का वितरण किया साथ ही लोगों ने शिव मंदिर की साफ सफाई की इसके बाद बांसजोर सामुदायिक भवन में बैठक की गई बैठक में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घरों व मंदिरों में दीप उत्सव के साथ मंदिरों व घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का ने लिया गया
जलडेगा प्रखंड मुख्यालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विश्वनाथ साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई बैठक में 22 जनवरी को जलडेगा स्थित सभी मंदिरों की सजावट दीपोत्सव के साथ अखंड रामायण पाठ व शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया साथ ही भंडारा का आयोजन किया जाएगा
अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जलडेगा के ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है 22 जनवरी के दिन को यादगार बनाने के लिए लोगों ने तैयारी तेज कर दी है 22 जनवरी को अखंड हरी कीर्तन अखंड रामायण पाठ भंडारा श्री राम कथा आदि का आयोजन किया जाएगा
सिमडेगा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को देर शाम खेला गया मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एनोस एक्का उपस्थित थे जिसमे फाइनल में टांगर गांव उड़ीसा बनाम राउरकेला उड़ीसा के बीच खेला गया जिसमें राउरकेला की टीम ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
