झामुमो जिला कमेटी गुमला की बैठक सिसई रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई अध्यक्षता विधायक सह जिले अध्यक्ष भूषण तिर्की ने की इसमें जिला भर से झामुमो पदधारी व कार्यकर्ता शामिल हुए
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भक्ति में रहा पूरा कोलेबिरा प्रखंड सुबह से ही प्रखंड के लोगों में गजब का उत्साह देखा गया इस अवसर पर कोलेबिरा में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए कोलेबिरा दम तट पर पुरोहितों ने कलश को संकल्प कराया इसके बाद कलश यात्रा शुरू हुई कलश यात्रा कॉलेज मोड प्लस टू अब देवी कुड़ी चौक बाजार होते हुए कोलेबिरा रंग मंच बहादुर सिंह चौक परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर पर पहुंची जहां कलश स्थापित की गई हनुमान चालीसा व आरती का भी आयोजन किया गया मौके पर कोलेबिरा प्रखंड के 10 कार सेवकों को सम्मानित किया गया बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने अंग वस्त्र राम मंदिर पत्रिका व माला पहनाकर स्वागत किया गया मौके पर मंदिर परिसर में हरि कीर्तन का आयोजन किया गया बजरंगबली मंदिर परिसर में भंडारा लगाया गया भंडारा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया
बोलबा प्रखंड के आलिंगुड मैं देवी मंदिर व हनुमान मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई नीलांबर पंडा ने विधि वत मंत्र उच्चारण के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई यजमान के रूप में विजय सिंह व उनकी धर्मपत्नी ने पूजा की मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया रात में 12 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई
अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया 12.40 से महाआरती की शुरुआत की गई इस दौरान जय श्री राम के नारे से सिमडेग गूंज उठा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहरी क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई महाआरती के बाद साथ ही शहरी क्षेत्र के अलावा मंदिरों में महाआरती की गई महाआरती पर विभिन्न मंदिरों में राम भक्तों ने प्रभु राम समेत अन्य देवी देवताओं की आरती की विभिन्न रामनवमी अखाड़ा द्वारा सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई रामनवमी अखाड़ा अपने अपने इलाके के राम भक्तों के साथ महावीर चौक पहुंचे महावीर चौक में सभी अखाड़ा से संबंधित श्रद्धालु श्रद्धालुओं के आने के बाद वहां से शोभा यात्रा निकाली शोभा यात्रा मुख्य मार्ग से गुजरते हुए जय श्री राम के नारों के साथ नीचे बाजार पेट्रोल पंप तक पहुंची पेट्रोल पंप के बाद शोभा यात्रा अप्पर बाजार झूला सिंह चौक गांधी मैदान होते हुए प्रिंस चौक पहुंचे इसके बाद प्रिंस चौक से पुनः शोभा यात्रा में शामिल लोग जय श्री राम के नारे के साथ पुनः महावीर चौक पहुंचे महावीर चौक पर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया इसके बाद संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया शोभा यात्रा में कई ट्रैकों पर झांकी निकल गई कार्यक्रम में विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जगह-जगह तैनात थी पुलिस
कुरडेग स्थित उमा महेश्वर महावीर मंदिर में 12 घंटे का अखंड हरी कीर्तन समापन सुबह 7:00 बजे किया गया इसके बाद श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में बने भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी मंदिर में कलश यात्रा व शोभायात्रा निकाली गई इसमें सैकड़ो संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए सभी मंदिर में भजन कीर्तन व भंडारा का आयोजन किया गया
जोराम स्थित बजरंग बली मंदिर टुकूपानी जगन्नाथ मंदिर परिसर कसडेगा शिवालय कोंमेंजरा समेत अन्य देवस्थल पर धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित करने के साथ भंडारा का आयोजन कर महा प्रसाद वितरण किया गया मौके पर ठेठईटांगर पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद रही
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ कलश यात्रा निकाली गई सोमवार को टेटनकर जिंदा नदी से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा के बाद कलश यात्रा निकाली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्री राम अयोध्या धाम की जय राम रेखा धाम की जय आदि जयकारे लगाते हुए नाश्ते गेट मुख्य पद होते हुए शिव मंदिर पहुंचे जहां जल अभिषेक किया गया दोपहर में सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया साथ ही रात में दीप उत्सव मनाया गया
