सिमडेगा परिसादन भवन में झामुमो की बैठक जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना की अध्यक्षता में हुई

बांसजोर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ नूतन मिंज को सोमवार को विदाई दी गई

सिमडेगा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा का स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम में विद्यालय के चारों दर छत्रपति शिवाजी दल भरत दल एकलव्य दल और आरुणि दल के छात्र-छात्राओं ने परेड व योग प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों का मनमोहन लिया

भारतीय जनता पार्टी केरसई मंडल की बैठक नगर भवन में हुई बैठक में गांव चलो अभियान व शक्ति वंदन कार्यक्रम पर चर्चा की गई

बानो में डीसी अजय कुमार सिंह व एसपी सौरभ कुमार ने प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

सिमडेगा में डायट परिसर में जिला शिक्षा प्रयोजन के तत्वाधान में पुस्तक मेला सह साहित्यकार गोष्ठी का आयोजन किया गया मुख्य तिथि के रूप में उपयुक्त अजय कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी सौरभ कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहन झा जिला शिक्षा अधीक्षक विनोद कुमार व अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बदल राज उपस्थित थे कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त समेत अन्य पद अधिकारियों ने किया उपायुक्त ने पुस्तकों के महत्व के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आज के डिजिटल दौर में भी फिजिकल किताबों का अपना विशेष महत्व है

सिमडेगा जिले में 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा अभियान में दो वर्ष से ऊपर के लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी अभियान को लेकर सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यशाला हुई इसमें सिविल सर्जन डॉक्टर अजीत खलखो की अध्यक्षता में अभियान को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया सिविल सर्जन ने बताया कि 2 वर्ष से ऊपर के 6 39 656 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है कहा गया कि गर्भवती व गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को या दवा नहीं खिलानी है 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कृमि की दवा खिलाई जाएगी पहले दिन बूथों पर दवा खिलाई जाएगी इसके लिए जिले में 1181 बूथ बनाए गए हैं साथ ही दवा खिलाने के लिए 2362 ए एन एम सहिया व आंगनबाड़ी कर्मियों की प्रति नियुक्ति की गई है

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी मंगलवार को लगभग 4:00 बजे शहर के झूलन सिंह चौक पर पहुंचे वह यहां पर लोगों को संबोधित किया शहर के झूलन सिंह चौक पर इसके बाद राहुल गांधी 6 फरवरी को कोलेबिरा में भोजन करेंगे

कोलेबिरा प्रखंड कीपड़ेगा व बंदरचूआं पंचायत में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भू राजस्व बाल विकास प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना मनरेगा उज्जवल योजना प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई साथ ही विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर फार्म जमा लिए गए

निराला अस्पताल कुम्हार टोली लोहरदगा रोड गुमला में 11 फरवरी को निशुल्क मोतियाबिंद जांच का लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा