सिमडेगा जिले में 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा अभियान में दो वर्ष से ऊपर के लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी अभियान को लेकर सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यशाला हुई इसमें सिविल सर्जन डॉक्टर अजीत खलखो की अध्यक्षता में अभियान को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया सिविल सर्जन ने बताया कि 2 वर्ष से ऊपर के 6 39 656 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है कहा गया कि गर्भवती व गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को या दवा नहीं खिलानी है 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कृमि की दवा खिलाई जाएगी पहले दिन बूथों पर दवा खिलाई जाएगी इसके लिए जिले में 1181 बूथ बनाए गए हैं साथ ही दवा खिलाने के लिए 2362 ए एन एम सहिया व आंगनबाड़ी कर्मियों की प्रति नियुक्ति की गई है