जलडेगा में सीओ व बीडीओ मधुश्री मिश्रा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जलडेगा संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का जायजा लिया

सिमडेगा सदर प्रखंड के सेवई में भाजपा मंडल अध्यक्ष देवकी नंदन साय की अध्यक्षता में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक हुई बैठक में 11 फरवरी को आयोजित जनजातीय महासम्मेलन पर चर्चा की गई

बोलबा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयुष द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया मौके पर 150 लोगों का इलाज किया गया

जलडेगा में हाथियों द्वारा कई घरों को क्षतिग्रस्त करने की सूचना पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव दौरा कर पीड़ित परिवार की मदद की

कोलेबिरा प्रखंड के एडेगा गिरजाघर संस्कार समारोह का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हुए

सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पाकरटांड़ प्रखंड अंतर्गत सुदूर वर्ती क्षेत्र का भ्रमण किया इस दौरान उपायुक्त ने चुनाव के समय पोलिंग पार्टी को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करने के लिए सुविधाओं का जायजा लिया

सिमडेगा प्रखंड के लोंबाई में 12 फरवरी को होने वाली नगाड़ा पिटावन रैली के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को बाजार परिसर में झारखंड पार्टी की बैठक हुई

सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में वीर शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती शुक्रवार को मनाई गई मौके पर कार्यक्रम में सबसे पहले सुबह 9:00 बजे शहरी क्षेत्र के घोड़बाहर स्थित शहीद तेलंगा खड़िया स्मारक स्थल पर सरना विधि के अनुसार पूजा अर्चना व माल्यार्पण किया

सिमडेगा के प्रिंस चौक पर सड़क दुर्घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जानकारी के अनुसार सलडेगा निवासी सहदेव शर्मा मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे इस क्रम में प्रिंस चौक के निकट एक वाहन को साइड देने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिर गया

सिमडेगा में इस वर्ष हज पर जाने वाले हज यात्रियों का गुरुवार को अल फलाह सोसाइटी ब्लड डोनर ग्रुप के तत्वावधान में सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराई गई इस वर्ष 17 लोग हज यात्रा पर जाएंगे