ठेठईटांगर प्रखंड के दुमकी पंचायत के चेटमाल से छुरिया दुमकी होते हुए सड़क योजना अंतर्गत बनने वाले पथ निर्माण कार्य का विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने शिलपट्टा का अनावरण कर एवं फीता काटकर शिलान्यास किया
जलडेगा में भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष तपेश्वर साहू सांसद प्रतिनिधि रामचंद्र सिंह के अगुवाई में गांव चलो अभियान कार्यक्रम बूथ संख्या 132 133 134 135 एवं 136 में किया गया इस दौरान केंद्र सरकार के पंपलेट बांटकर ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई
कुरडेग प्रखंड के करमडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षक मिलन समारोह सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया
बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलक कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया और उन्मूलक केंद्र का उद्घाटन किया गया
सिमडेगा नगर अध्यक्ष सतनारायण प्रसाद के नेतृत्व में गांव चलो अभियान के तहत शहर के बूथ नंबर 138 139 140 143 167 में बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे गांव अभियान एवं अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी
कोलेबिरा देवी गुड़ी चौक स्थित मां जगदंबा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 11 फरवरी को मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 5000 से भी अधिक श्रद्धालु भाग लिए
सिमडेगा शहर के सैंपुर स्थित बिलिएंट्स हाई स्कूल में 14 फरवरी को धूमधाम से सरस्वती पूजा बनाने का निर्णय लिया गया है पूजा के सफल संचालन हेतु पूजा आयोजन समिति का गठन किया गया
ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उराव ने बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मतदान केंद्रों से संबंधित आवश्यक जानकारी ली
ठेठईटांगर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर प्रखंड क्षेत्र के गड़गड़बहार आंगनबाड़ी केंद्र में एसडीएम ने लोगों के समक्ष फाइलेरिया की दवा खायी फाइलेरिया उन्मूलक कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी तक चलेगा
झारखंड राज्य में अब से 60 साल में नही बल्कि अब से 50 साल की ही उमर में मिलेगा वृद्धा पेंशन
