पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि गुरुवार को खत्म होगी। उसी दिन उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर 13 दिन से पूछताछ कर रही है। इस दौरान उनके करीबी रहे बिनोद सिंह के कई वॉट्सएप चैट दिखाए गए, जिसे बिनोद सिंह ने उनके मोबाइल पर भेजा था। हालांकि हेमंत ने किसी भी चैट को मानने से इनकार कर दिया। उस पर हस्ताक्षर भी नहीं किए।
