संघ लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर साइंटिस्ट बी इंजीनियर स्पेस्लिस्ट ग्रेड 3 समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 29 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी तय तिथियों में आवेदन पत्र भरकर इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। फीस 1 मार्च 2024 तक जमा की जा सकती है।
