झारखण्ड राज्य के सिमडेगा जिला से ऋषभ कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की बूथ कैप्चरिंग आज के समय में डिजिटलीकरण के रूप में की जा रही है । बाहुबली या दबंग नेताओं को अपनी सरकार बनाने में बूथ पर कब्जा करना पड़ता था , जिसमें वे बूथ लूटते थे और अपने नाम की सभी पर्ची डाल देते थे , लेकिन आज वह काम इलेक्ट्रॉनिक दीवार की तरह डिजिटलीकरण के रूप में हो रहा है।कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के कुछ वकीलों ने भी यह मुद्दा उठाते हुए कहा था कि ई . वी . एम . मशीन को कोई भी आसानी से हैक कर सकता है।
