कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित प्रस्तावित उवि में मैट्रिक के परीक्षार्थियों को विदाई दी गई मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर वर्ग9 के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षार्थियों के सिर पर तिलक लगाया और बुके देकर संबोधित किया मौके पर वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया स्वागत गान वर्ग 8 के छात्रों ने प्रस्तुत किया मैट्रिक की परीक्षा में शामिल छात्र छात्राओं ने विदाई गीत प्रस्तुत किया
