सिमडेगा में तेली छात्रावास हरिजन टोली ढेबरग्राम सिमडेगा में जिला पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की बैठक जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया की 11 फरवरी की सुबह 10:00 बजे से पूर्व विधायक स्व नियेल तिर्की के सोना टोली स्थित आवास के सामने वाले मैदान में पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति का अधिवेशन सह चिंतन शिविर लगाया जाएगा पिछड़ी जाति के सभी नागरिकों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया
