गुमला में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा जेजीजीएलसीसीई के तहत गुमला जिले में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में बैठक किया बैठक में बताया गया की परीक्षा 28 जनवरी व 4 फरवरी को होना है परीक्षा के लिए जिले भर में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं