सिमडेगा प्रखंड वीरू पंचायत में सामाजिक संस्था सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के बीच पाठ पाठन सामग्री का वितरण किया गया संस्था की जिला प्रभारी सुनीता देवी ने लगभग 20 बालिकाओं के बीच सामग्री वितरण की उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि संस्था की मुख्य उद्देश्य है गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़ना
