सिमडेगा ठाकुरटोली स्थित पूर्व मंत्री एनोस एक्का के आवास पर मंगलवार की सुबह भाजपा के पूर्व युवा नगर अध्यक्ष आशीष सिंह सैकड़ो समर्थकों के साथ झारखंड पार्टी में शामिल हुए मौके पर युवाओं ने कहा कि झापा सभी लोगों को सम्मान देता है और क्षेत्र का विकास कर सकती है इसलिए हम सभी पार्टी में शामिल हो रहे हैं पूर्व मंत्री ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड पार्टी पूरे जोश के साथ लगातार क्षेत्र में काम कर रही है इससे प्रभावित होकर लोग दूसरी पार्टियों को छोड़कर झारखंड पार्टी में शामिल हो रहे हैं कहा कि कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देना हमारी प्राथमिकता है
