सिमडेगा पुलिस और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत गुरुवार को की गई अभियान के पहले दिन नेहरू युवा केंद्र के युवाओं के लिए पुलिस लाइन सिमडेगा के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार ने युवाओं को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देकर की
