सर्दी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर लोग ठंड से राहत पाने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. कुछ लोग गरम पानी को पीने से लेकर नहाने और मुंह धोने तक इस्तेमाल करते है, जिसकी वजह से उनकी त्वचा की नमी चली जाती है और स्किन ड्राई पड़ जाती है. इसलिए गर्म पानी का कम से कम उपयोग करें.सर्दियों के मौसम में दिन में तीन से चार बार बॉडी पर मॉइश्चराइजर लगाया चाहिए. अगर किसी के पास मॉइश्चराइजर नहीं है तो वह नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकता है, मॉइस्चराइजर लगाने से हमारी स्किन की नमी बरकरार रहती है.सर्दियों में लोग धूप मैं बैठना अधिक पसंद करते हैं. ज्यादा धूप में बैठने के कारण उनकी त्वचा हल्की डार्क पड़ जाती हैं. इसलिए प्रतिदिन धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन अप्लाई करें. ताकि आप अल्ट्रा वायलेट किरणों से त्वचा को डार्क होने से सुरक्षित रख सके साथ ही धूप में भी बिना किसी समस्या के बैठ सके.अधिकतर लोग सर्दियों में पानी का सेवन बहुत कम ही कर पाते हैं, जिसके कारण उनके शरीर में पानी की कमी तो होती ही है. साथ ही त्वचा भी सही ढंग से हाइड्रेट नहीं हो पाती. सर्दियों में रोजाना कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीने से हमारी स्किन को हाइड्रेशन भी मिलता है और हमारे शरीर मे पानी की कमी भी नहीं होती.
