कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित रोमन कैथोलिक चर्च का इतिहास 100 साल पुराना है लचरागढ़ चर्च की स्थापना 1922 में की गई थी इसके बाद लगातार लचरागढ़ में चर्च स्थापित कर विश्वासी विनती आराधना कर रहे हैं लचरागढ़ चर्च के पहले पल्ली पुरोहित फादर होरनी थे उनके कार्यकाल में चार्ज का निर्माण शुरू किया गया था बताया जाता है कि लचरागढ़ पल्ली की जमीन नारोडेगा लुगून पुरखों की देन है लुगून पुरखों द्वारा ही लचरागढ़ पल्ली चर्च के लिए जमीन दी गई थी लजारागढ़ पल्ली में अब तक 24 पुरोहितों ने योगदान दिया है कई साल बीतने के बाद लचरागढ़ को 90 के दशक में भिखारिएट बनाया गया
