झारखंड के कई जिलों में ठंड गजब की बढ़ते जा रही है। राजधानी रांची, बोकारो, जमशेदपुर और चाईबासा में पारा गिरा है। सबसे ज्यादा ठंडा रांची के कांके में है। अगले 5 रोज तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं। मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। रात में ठंड लगेगी। भोर में कोहरा छाये रहेगा। लोगों खासकर बच्चे और बूढें का ज्यादा ख्याल रखने की सलाह दी गई है। सर्द हवाओं के झोंके ने कईयों को बीमार कर दिया। डॉक्टरों के क्लीनिकों में पेशेंट की संख्या बढ़ती जा रही है। BP, शुगर और हार्ट के मरीजों को ज्यादा अलर्ट रहने को कहा गया है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया कि रांची, खूंटी, जमशेदपुर और चाईबासा में पारा गिरा है। कांके में सबसे ज्यादा ठंड रहेगा। रांची, रामगढ़, चाईबासा, पलामू, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, हजारीबाग, गढ़वा एवं चतरा में पारा में गिरावट आई है।