हाथियों के झुण्ड ने अडवारा पंचायत आदिवासी बाहुल क्षेत्र में कई घरो तोड़ कर भारी क्षति किया विधायक ने लिया जायजा
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गरीबों के कल्याण का खोखला दावा करने वाली सरकारों की नाकामियों के कारण भिन्न-भिन्न जरूरतों से ग्रामीण महिलाएं लगातार फाइनेंस कंपनियों के ऋण जाल में फंसती जा रही हैं। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि मेहनत-मजदूरी कर सारी कमाई का किस्त भरने के बावजूद घर में खाने के लाले पड़ने शुरू हो गए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह के बेंगाबाद प्रखंड के भण्डारीडीह पंचायत के दिघरियाखुर्द स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय मधवाडीह के कक्षा नवम का छात्र चंदन यादव पिता रोहन यादव की मौत गुरुवार को हो गई. जिसकी सूचना मिलने पर विद्यालय प्रांगण में मुखिया मोहम्मद सिद्दीक, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य हेमराज साव की उपस्थिति में दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गावां थाना क्षेत्र के खरसान पंचायत में 15 सितंबर की देररात एक घर व दुकान से अनोखी चोरी हुई है. दरअसल अपराधियों ने चोरी के पहले ग्यारह हजार वोल्ट वाले तार में साड़ी बांधकर शार्ट सर्किट करा दिया था. इससे जब कर बिजली गुल हो गई तो अपराधियों ने नारायण रविदास की दुकान से गैस सिलेंडर, तावा, कढ़ाई समेत हजारों रुपये के सामानों चोरी कर लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मंत्री बेबी देवी ने मृतक के परिवार से मिल कर संभव प्रयास का दिया आश्वासन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह के धनवार प्रखंड के गांवों में पशु में आई बीमारी से किसान काफी चिंतित हैं. यह बीमारी कई गांवों में फैल चुकी है, जिससे कई पशुओं की मौत भी हो गई है. धनवार प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर पासवान ने 15 सितंबर को जारी बयान में जिला पशुपालन विभाग पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग ने अब तक कोई पहल नहीं की है. पशुपालन पदाधिकारी मौन साधे हुए हैं. किसान प्राइवेट पशु चिकित्सक से पशुओं का इलाज कराने को मजबूर हैं. इलाज भी महंगा पड़ रहा है.उन्होंने आरोप लगाया कि 10 दिन पहले प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी को फोन कर बीमार पशुओं के इलाज व टीकाकरण के लिए कैंप लगाने का आग्रह किया गया था, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. उन्होंने पशुओं को महामारी से बचाने के लिए विभागीय पदाधिकारी से जल्द कैंप लगाकर इलाज कराने की मांग की. साथ ही प्रभावित किसानों को सरकार से राहत दिलाने का भी आग्रह किया.इस संबंध में पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पशुओं में बीमारी फैलने की शिकायत मिली है।
नावाटांड़ ((पंडरी) में राशन कार्ड धारकों के साथ हुई एक बैठक में राशन वितरण में गड़बड़ी किए जाने का मामला उठा, जिसपर चर्चा उपरांत माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने संबंधित प्रशासन से गरीबों के राशन की चोरी रोकने की मांग करते हुए कहा कि, यदि राशन की चोरी नहीं रुकी तो उनकी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गुरूवार की रात नारायण टुडू अपने परिजनों के साथ ज़मीन पर सोया था। इस दौरान कमरे में अंधेरा था। अर्ध रात्रि में सांप ने उसके कान में डंस लिया। नारायण ने अपनी मां को बताया कि उसके कान में कुछ काट लिया है। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने टॉर्च जला कर देखा तो वहां एक विषैला सांप दिखाई दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
