गिरिडीह में मधुबन थाना क्षेत्र के खपयबेड़ा गांव में सोमवार की देर रात करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक देर रात तीज पर्व में साउंड बॉक्स बजाने के क्रम में यह हादसा हुआ।इसी बीच ग्राम निवासी संजय राय उम्र 28 वर्ष अचानक विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गया। जिसके बाद वह घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से युवक को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरटांड लाया गया।जहाँ युवक की मौत हो गई।जिसके बाद गुस्साए परिजनों एवं ग्रमीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में डॉ एवं स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति नहीं रहने के कारण हॉस्पिटल परिसर में जम कर बवाल मचाई और तोड़ फोड़ किया। हालांकि इससे पूर्व भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरटांड में स्वास्थ्य कर्मी एवं डॉ की लापरवाही के कारण मरीज की जान गई है।वही इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपद्रव मचाए गए लोगों को चिन्हित कर उन पर पीरटांड़ थाना में प्राथमिक दर्ज की जा रही थी।जबकि थाना प्रभारी ने कहा कि लोगों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

Rya ने निकाला मशाल जुलूस

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सदर प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 1 और 2 के अधिकांश राशन कार्डधारकों को मौजूदा सितंबर माह समेत पिछले 4 महीनों से राशन नहीं मिला है। आज भाकपा माले द्वारा 'किसान-मजदूर संकल्प सभा' की तैयारी के दौरान इकट्ठा लोगों ने पार्टी नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के समक्ष उक्त शिकायत की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस पंचायत के राशन कार्डधारकों के साथ पूरा शोषण हो रहा है। जानबूझकर लोगों के राशन कार्ड दूर स्थित पीडीएस दुकानों में भेज दिए गए हैं, ताकि लोग राशन चोरी और दूसरी अनियमितताओं का विरोध नहीं कर सकें। ग्रामीणों ने अपने दूसरे सवालों को भी रखा। ग्रामीणों की शिकायतें तथा समस्याओं को सुनने के बाद माले नेता ने कहा कि जनता के अंदर संगठन की कमी है, जिस कारण आम लोगों के हक अधिकार मारे जा रहे हैं। गरीबों के राशन तक की चोरी हो जा रही है। परंतु जनता का वोट लेने वाले चैन की नींद सो रहे हैं। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर भाकपा माले के साथ जुटकर संघर्ष में शामिल होने का ऐलान करते हुए कल कोडरमा में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' नारे के साथ होने वाले 'किसान-मजदूर संकल्प सभा' में भी बढ़कर भाग लेने की अपील की। साथ ही श्री यादव ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से 4 महीने से राशन नहीं बांटने के इस गंभीर मामले का संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करने तथा इनका राशन बंटवाने की भी मांग की, अन्यथा शीघ्र ही डीलर तथा आपूर्ति विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। आज की बैठक की अगुवाई ठाकुर मंडल,डीलचंद कोल,झारखंडी मंडल, निर्मल मंडल आदि ने की। जबकि मुख्य रूप से गंगोली हाड़ी, रोहित मंडल, लीलो कोल, गुजर कोल, हिरामन कोल, प्रयाग मंडल, राजू राय, नानकू हाड़ी, ममता देवी,गोविंद मंडल,भुनेश्वर राय आदि मौजूद थे।

चिरकी के एक निजी स्कूल में 11 वर्षीय बच्चे की स्कूल के निदेशक ने बर्बरता से पिटाई कर दी।जिससे बच्चे के जांघ में जख्म के निशान देखने के बाद लोग आक्रोशित हो गए।मामले की जानकारी के बाद काफी संख्या में लोग स्कूल गेट पर जमा हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.