Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
bagodar parkhand ke gram khetko partas niwasi
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में जेबीवीएनएल कार्यालय में 11 सितंबर को बैठक आयोजित की गई। बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह व जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता आदि मौजूद रहे. विधायक ने कहा कि तार टूटने के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्धुत व्यवस्था बराबर प्रभावित हो रही है. इसी कारण विद्धुत व्यवस्था को ठीक करने के लिए 150 किलोमीटर केबल की व्यवस्था करवाई गई है. इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के तार बदले जाएंगे. जिसमें शहरी क्षेत्र में 200 पोल और 50 किमी रेबिट कंडेंसर तार व ग्रामीण क्षेत्र में 100 पोल और 25 किमी रेबिट कंडेंसर तार लगाई जानी है. वही नगर निगम के पास 500 केवीए का ट्रांसफर्मर जो कालीबाड़ी तक लोड संभालेंगे, जबकि 500 केवीए का ट्रांसफर्मर बभनटोली में व एक 200 केवीए का ट्रांसफार्मर विशनपुर में लगाई जानी है. विधायक ने कहा कि दुर्गापूजा में जहां भी पंडाल लगाकर मूर्ति पूजन होती है, उस स्थान का निरीक्षण कर नगर निगम 15 दिनों के अंदर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करे. झामुमो जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि गिरिडीह ब्लॉक में जो सब-स्टेशन है, उसका लोड मात्र 3 एमवीए है, इसी सब स्टेशन से फीडर 1 के आधा भाग को जोड़ा जाना है, जिसमें बरगंडा, झंडा मैदान का एरिया समाहित है. इसका काम आज से ही लगना है.
न्यू गिरिडीह स्टेशन में मंगलवार को एक भव्य समारोह में गिरिडीह को मिलने वाले इस सौगात से पहले केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया।पत्रकारों को उन्होंने बताया कि गिरिडीह से रांची के लिए ट्रेन सुविधा को चालू कराना उनकी प्राथमिकता में थी और लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को इसकी शुरुआत होगी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के अकांक्षी जिलों की सूची में गिरिडीह भी शामिल है,पीएम मोदी का पूरा प्रयास है कि हर आकांक्षी जिलों को उनका हर अधिकार मिले, इसमें ट्रेन की सुविधा भी शामिल है। ऐसे में अमृत योजना के तहत गिरिडीह के सरिया स्टेशन का चयन उसके सौंदर्यीकरण के लिए हुआ है। एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री ने गांवा में पुल और सड़क के अभाव में एबूलेंस नहीं पहुंच पाने के कारण महिला की हुई मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि दो साल पहले भी ऐसा वाक्या हो चुका है, क्योंकि राज्य में हेमंत सरकार है। जो चाहती नहीं कि ग्रामीण इलाकों में तेजी से सड़क और पुल का निर्माण हो। जबकि भारत सरकार पुल और ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए पूरा फंड देने के लिए तैयार है। लेकिन जब रिपोर्ट मांगा जाता है तो हेमंत सरकार के अधिकारी रिपोर्ट तक नहीं देते। केन्द्रीय मंत्री ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ना तो योजनाओं के चयन के लिए हेमंत सरकार सुनते है और न उनके सरकार के सचिव। अब ऐसे में इस प्रकार की अफसोसजनक घटना पर किसकी जवाबदेही तय हो। प्रेसवार्ता के क्रम में ही केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गैस अथॉरिटी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड गैल ने गिरिडीह को दो मोबाइल मेडिकल वैन दिया है। जिसे ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ सुविधा पहुंच सके। इस मोबाइल मेडिकल वैन का मकसद भी यही है कि लोगों को वक्त पर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध हो। इसके लिए मेडिकल वैन में चिकित्स, स्वास्थ कर्मी और पारा मेडिकल स्वास्थ भी मौजूद रहेगें। इस दौरान मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गैल के दोनों मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर गैल के सीएसआर फंड के निदेशक अनूप गुप्ता,सीसीएल के जीएम बसाक चाौधरी, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक विनय कुमार, भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे,भाजपा नेता मुकेश जालान,दिनेश यादव,उषा कुमारी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
Transcript Unavailable.
