जिले के गावां प्रखंड के सांख निवासी प्रवासी मजदूर प्रदीप विश्वकर्मा की मुंबई के शिवाजी महाराज अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार मृतक प्रवासी मजदूर प्रदीप विश्वकर्मा मुंबई में मजदूरी का काम करता था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विवाहिता की हुई संदेहास्पद स्थिति में मौत को दहेज हत्या करार दे उसके मायके वालों ने जमकर बवाल काटा। काफी संख्या में पहुंचे मायके वाले ने हत्यारे ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के शव के साथ मानसिंहडीह गांव में प्रदर्शन किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कैंसर जैसे असाध्य रोग से जंग जीत कर अजेय हुए पूर्व कैंसर रोगी मो इदरीस को वर्ल्ड कैंसर डे पर इनरव्हील क्लब गिरिडीह ने एक पिको और इंटरलॉक मशीन प्रदान किया। ताकि वह अपना भावी जीवन स्वरोजगार के बूते बखूबी निर्वहन कर सकें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला केंद्रीय पुस्तकालय के सभागार में शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच कैरियर काउंसलिंग, कानूनी जागरूकता कार्यक्रम तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में अध्ययनरत काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के गिरिडीह जिला इकाई की एक बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष गोपाल साहू और संचालक संगठन सचिव राजकुमार चरणपहाड़ी ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को द्वादश के विज्ञान एवं वाणिज्य के भैया- बहनों का दीक्षा समारोह संपन्न हुआ। दीक्षा समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य शिव कुमार चौधरी ने कहा कि विद्यालय की ओर से दी जाने यह वाली अंतिम शिक्षा है जो बच्चों के भविष्य को सँवारने में मददगार साबित होगी। विद्यालय में दिए गए संस्कार समाज में परिलक्षित होते हैं। इन्हें अपने व्यवहारिक जीवन में संभाल कर रखें।

गिरिडीह : शादी कर लड़कियों को बंबई समेत बड़े महानगरों में बेंच देने सम्बन्धी एक मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गोपाल पांडेय की अदालत ने आरोपी युवक को दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश कुमार जानकारी दे रहे हैं की नगर निगम क्षेत्र के जोगीटांड़ इलाके में पानी की घोर किल्लत से स्थानीय ग्रामीणों को काफी फजिहतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीण महिला मंजू सिंह और पूजा सिंह के नेतृत्व में गांव के लोगों ने इस समस्या से माले नेता राजेश सिन्हा व कन्हैया सिंह को अवगत कराया।माले नेता ने जल्द ही समस्या के निदान के लिए पहल की बात कही

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बहुचर्चित चिलखारी नरसंहार कांड में शामिल हार्डकोर नक्सली कोल्हा यादव को एसएसबी एंव पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रजौन पंचायत के विशनपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गिरिडीह : सशक्त महिला संस्थान और आदर्श योग कक्षा महिला कॉलेज की योग साधक बहने शुक्रवार को सम्मेद शिखर मधुबन में महापारणा महाप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने मधुबन पहुंची। वहां चल रहे सात दिवसीय महापारणा महाप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया। इस मौके पर योग साधक बहनों ने जैन मुनि प्रसन्न सागर जी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। वहीं इस दौरान मधुबन के विभिन्न मंदिर का भ्रमण किया और वहां चल रहे लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें