गिरिडीह : संत रैदास की जयंती शनिवार को गिरिडीह में काफी धूमधाम से समारोहपूर्व मनाया गया। जिलामुख्यालय के कई स्थानों पर इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में दो वाहनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में एक वाहन के चालक की मौत हो गयी। वहीं दूसरे वाहन के चालक और उपचालक गम्भीर रूप से घायल हो गये।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गिरिडीह नगर द्वारा रविवार को रेलवे मैदान जरियागादी में बस्ती सम्मेलन संपन्न हुआ। यह बस्ती सम्मेलन नगर के अन्य चार स्थानों हुट्टी बाजार, बोड़ों एवं वनांचल कॉलेज में हुआ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
गिरिडीह : जिला योगासन स्पोटर्स संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रथम जिला स्तरीय योगासन स्पोटर्स चैम्पिंयनशीप का रविवार को समापन हुआ। इस दो दिवसीय चैंपियनशीप के दौरान विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने कई सामूहिक योग क्रियाएँ प्रस्तुत किया। जिसमे सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम कपालभाती आदि योग क्रियाओं से होने वाले फायदे भी बताया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित पांडेयडीह के समीप मारुति ओमनी कार और यात्री वैन में आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में ओमनी चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
गिरिडीह: सीसीएल के ओपेनकास्ट माइंस के समीप संचालित एक अवैध कोयला खदान में खनन के दौरान चाल धंसने एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआटांड निवासी प्रकाश पासवान था।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह में मछली वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला के समीप जीटी रोड की है। जहां एक तेज रफ्तार मछली लदी वाहन ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के कोदईबांक निवासी सोमरा टुड ने बकाया रुपये मांगने पर पंचरुखी निवासी कर्मा टुडू ने लाठी डंडे से मार कर उसका एक पैर तोड़ देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद घायल सोमरा टुडू को स्थानीय लोगों के सहयोग से तिसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश कुमार जानकारी दे रहे हैं की सदर प्रखंड में गादीश्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट योजना का शिलान्यास लगभग 5 वर्ष पूर्व किया गया था। इस योजना के माध्यम से मोहनपुर, उदनाबाद और गादीश्रीरामपुर तीन पंचायतों को पानी पहुंचाना था। लेकिन पीएचईडी विभाग और संवेदक के घोर लापरवाही की वजह से पूर्ण रूप से तीनों पंचायत गादीश्रीरामपुर, मोहनपुर, उदनाबाद में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। जिससे ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यधपि महीनों पूर्व पीएचईडी विभाग के पदाधिकारी पंचायतों में जल का निरीक्षण करने पहुँचे थे लेकिन अब तक विभाग द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं की गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रथम जिला स्तरीय इंटर स्कूल योगासना स्पोर्ट्स का आज से आगाज हुआ। जिसमे जिले भर के विभिन्न स्कूलों के 200 प्रतिभागियो ने शिरकत किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
