तेलोडीह पंचायत भवन में मुखिया सब्बीर आलम की अध्यक्षता में गुरुवार को सक्षम ग्राम पंचायत कार्यक्रम को लेकर एक बैठक हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिरीडीह : विशाल सिंह के हत्यारे को फाँसी देने की मांग को लेकर गुरुवार को बिरनी में स्वर्ण मोर्चा के बैनर तले जनाक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च प्लस2 हाई स्कूल पलोंजिया से चलकर विराजपुर चोक तक गई और पुनः प्रखण्ड मुख्यालय में एक सभा मे तब्दील हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गांडेय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विधुत विभाग के सब डिविजनल अर्बन के उर्जा मित्रों ने गुरुवार से हड़ताल पर चले गये है। सात माह से वेतन नहीं मिलने से क्षुब्ध हो ऊर्जा मित्रों ने यह कदम अख्तियार किया है। वहीं ऊर्जा मित्रों ने कहा कि जब तक उनके सात माह के बकाये वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक सभी उर्जा मित्र काम से वंचित रहेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड राज्य फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर डीलर एसोसिएशन की गिरिडीह जिला इकाई के सदस्यों ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया और प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व गिरिडीह जिला डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव राजेश बंसल और संचालन संगठन सचिव राजकुमार चरणपहाड़ी ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह शहर में संचालित नवजीवन नर्सिंग होम के 31 वें वर्षगाँठ के अवसर पर गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नर्सिंग होम के संचालक अभिषेक बगड़िया, आयुष बगड़िया, स्वाती बगड़िया, राजेन्द्र बगड़िया एवं नर्सिंग होम के स्टाफ समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपना रक्तदान किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह : इंजीनियरिंग के छात्र विशाल सिंह हत्याकांड को लेकर बुधवार को स्थानीय झंडा मैदान में एक सर्वदलीय बैठक हुई। विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता एंव अजय कुमार के संचालन में आयोजित इस बैठक में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी एंव बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नू कांत मुख्य रूप से उपस्थित हुये।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

गिरिडीह : इंजीनियरिंग के छात्र विशाल सिंह की हत्या के विरोध में बुधवार की शाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च झंडा मैदान से निकल कर जेपी चौक पहुंची। जहां अभाविप कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गिरिडीह : उप विकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में बुधवार को ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) विषय पर जिलास्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

गिरिडीह : पुराना जेल परिसर में बुधवार को साक्षरता प्रेरक संघ की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा की उपस्थिति में हुई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड प्रभारी शामिल हुये। वहीं बैठक में साक्षरता प्रेरकों के पक्ष में उनके हक और हुक़ूक़ के लिए कई निर्णय लिये गये।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें