गिरिडीह : विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की एक बैठक सोमवार को विश्वनाथ मंदिर में हुई। बैठक में मौजूद विहिप और बजरंगदल के स्वंयसेवकों ने आगामी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे का बहिष्कार करने का और 14 फरवरी 2019 में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवानों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह : झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंप्लाइज फेडरेशन (JHAROTEF) के प्रांतीय महिला सचिव गिरिडीह की शमा परवीन, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद और जोनल संगठन सचिव मोहम्मद इम्तियाज अहमद को राज्य कमेटी द्वारा बनाये जाने से गिरिडीह के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वाधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिरिडीह में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्मा जी राव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती,भारत माता और ओम पर पुष्पार्चण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 50वें स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय में एक बैठक जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता एवं जिला सचिव महालाल सोरेन के संचालन में हुईं। बैठक में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं गांडेय के डॉ० सरफ़राज़ अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र के सरिया बाजार स्थित भगत सिंह चौक के समीप सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार की मौत हो गयी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में बीते रात एक गिट्टी लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में उक्त गिट्टी के नीचे दब कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
गिरिडीह : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बनियाडीह कार्यालय में सोमवार को एक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव एन.पी. सिंह "बुल्लू" के अध्यक्षता में यह विदाई सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
गिरिडीह : इंजीनियरिंग के छात्र विशाल सिंह की हत्या के विरोध में और उसके हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रबुद्ध नागरिक मंच द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को एक दिवसीय धरना शुरू किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : मैथिली विकास मंच आगामी 6 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करेगा। यह निर्णय मंच की सम्पन्न हुई एक बैठक में सर्वसम्मति से ले गयी। मैथली विकास मंच की बैठक बरगंडा स्थित प्रकाश कुमार दत्ता के निवास पर श्री दत्ता की अध्यक्षता में ही संपन्न हुई।
समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में दिव्यांग उपस्कर एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन गुरुवार को जमुआ प्रखण्ड मुख्यालय में किया गया। जमुआ सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ सह नोडल पदाधिकारी द्वारिका बैठा एवं देवरी सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ राज मोहन तुरी के नेतृत्व में जमुआ प्रखंड के 105 दिव्यांगों एवं देवरी प्रखंड के 37 समेत कुल142 दिव्यांगों के बीच उपस्कर एवं सहायक उपकरण का वितरण किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
