गिरिडीह : भव्य कलश यात्रा के साथ गिरिडीह शहर के गार्डेना गली में शुरू हुआ दो दिवसीय शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन। आयोजकों ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर परिसर में शिव परिवार के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होना है। जिसे लेकर यह आयोजन किया गया है।

गिरिडीह : जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर बुधवार को जिले के थोक एवं खुदरा खाद्यान्न कारोबारियों की प्रतिष्ठाने बंद रही। झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन संवधर्न और सुविधा विधेयक बिल वापस लेने की मांग को लेकर गिरिडीह के थोक एवं खुदरा खाद्यान्न कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गिरिडीह : पूर्व विधायक नागेंद्र महतो बुधवार को खैरीडीह गांव पहुंचे इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार सिंह के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली।मौके पर उन्होंने पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार से युवक के हत्यारे की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुरी निवासी स्वर्गीय नूर मोहम्मद अंसारी के 50 वर्षीय पुत्र यूसुफ अंसारी की दुबई में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी।यूसुफ अंसारी पिछले डेढ वर्ष पूर्व दुबई गया था। वहां वह कफील नामक व्यक्ति के दुकान में सामान डिलीवरी का कार्य करता था। सोमवार की शाम वह सामान डिलीवरी कर बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार यूसुफ अंसारी अपने पीछे पत्नी समेत तीन पुत्रों को छोड़ गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गिरिडीह के खण्डोली के जंगल मे मिले इंजीनियरिंग के छात्र के शव के साथ परिजन जेपी चौक को जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। मौके पर एसडीएम समेत पुलिस विभाग के अधिकारी पहुंच लोगों को समझाने में जुटे है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गिरिडीह: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षा विभाग व कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त द्वारा बिंदूवार की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें 

गिरिडीह : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि लक्षित जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को ससमय खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रियों की उपलब्ध करना अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2022 अन्तर्गत राजपत्रित अवकाश एवं साप्ताहिक बंदी को छोड़कर प्रत्येक दिन प्रातः 8 बजे से 2 बजे अपराहन तक जन वितरण प्रणाली दुकान खुला रखना प्रावधानित है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें   

कुड़मी समाज के द्वारा बगोदर प्रखंड के गोपालडीह में कुड़माली भाखी चारि आखड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह आदि जिलों से कुड़मी समाज से जुड़े लोग शामिल हुए। जिसमे काफी संख्या में महिलाएं भी थी। कार्यक्रम में प्रो बीएन महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

तिसरी थाना क्षेत्र के थंबाचक में हुए एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का झाराढ़ाब गांव निवासी मंगल सिंह की पत्नी अनीता देवी है। वह अपने बेटे के साथ बाईक से गिरिडीह से गावां की ओर जा रही थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गैरमजरूआ खास और बकसत जमीन की ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं किए जाने के विरोध में 7 फरवरी को झंडा मैदान में किसान मंच की ओर से किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में करो या मरो का नारा गूंजा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।