गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में आज बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 में वित्तीय योजनाओं से लाभुकों के चयन हेतु एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में प्रमुख उषा देवी बीडीओ अन्वेषा ओना उपप्रमुख उपेंद्र महतो जिप सदस्य प्रदीप मंडल व सुनीता कुमारी विधायक प्रतिनिधि राजकुमार पांडेय बीएओ प्रतापदेव नाग बीपीओ विनय कुमार व हेमलता कुमारी मुखिया राजकुमार महतो,जगदीश रजक पंसस अखिलेश राणा आदि सहित सभी मुखिया,पंसस,पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।बीडीओ ने उपस्थित सभी कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत जो लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को पशु चिकित्सक के माध्यम से क्षेत्र के लाभुकों को फार्म वितरण किया जाएगा ताकि लक्ष्य के अनुरूप फॉर्म को भरकर जमा किया जा सके।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आजसू पार्टी के डुमरी प्रखंड अध्यक्ष सतीश महतो ने आज बुधवार को एसडीएम को एक आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में उन्होंने लिखा कि बीते दिनों आजसू नेत्री यशोदा देवी को एक व्यक्ति के द्वारा वीडियो कॉल करके की गयी अमर्यादित हरकत तथा डुमरी उपचुनाव परिणाम के बाद खेचगड्डी ग्राम में झामुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा आजसू कार्यकर्ताओं के साथ की गई अशोभनीय कृत्य एवं दी गई धमकी के बाबत पीड़ित द्वारा थाने में की गई शिकायत के आलोक में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भानु शक्ति जानकारी दे रहे हैं की गिरिडीह में गावां थाना क्षेत्र के डाबर में बज्रपात की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई. महिला की पहचान 55 वर्षीय मसो सरस्वती देवी, पति स्व वनबिहारी सिंह के रूप में की गई है. महिला घर से कुछ दूरी पर दुर्गा मंदिर के पास बैठी थी, तभी वर्षा होने लगी व बज्रपात हुआ जिससे महिला अचेत होकर गिर गई. बाद में लोगों ने एंबुलेंस से संपर्क किया लेकिन नदी में पानी होने के कारण एंबुलेंस नहीं जा सकी. गांव में पहुंचपथ की स्थिति भी अच्छी नहीं होने के कारण इस समय दयनीय है. ऐसे में आनन-फानन में परिजन उसे खटिया में उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. लोगों का कहना है कि सड़क व पुल होता तो बच जाती महिला की जान।बताया जा हैं कि डाबर गांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की दूरी लगभग चार किमी है. वहीं नदी में बाढ़ भी आई हुई थी, जिससे वहां जाने में एक घंटे से अधिक समय लग गया. परिजनों का कहना है कि यदि गांव में सड़क व नदी में पुल होता तो जान बचाई जा सकती थी.

गिरिडीह कांग्रेस भवन में मंगलवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम की जनसुनवाई कार्यक्रम में डुमरी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष नागेश्वर मंडल के नेतृत्व में गये कार्यकर्ताओं ने दर्जनाधिक योजना को शामिल कराने में सफल रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

12 सितंबर आज का दिन गिरिडीह के लिए ऐतिहासिक रहा।आज गिरिडीह वासियों की चिर प्रतिक्षित मांग पूरी हुई। न्यू गिरिडीह से चलकर राजधानी रांची को जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.