गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में आज बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 में वित्तीय योजनाओं से लाभुकों के चयन हेतु एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में प्रमुख उषा देवी बीडीओ अन्वेषा ओना उपप्रमुख उपेंद्र महतो जिप सदस्य प्रदीप मंडल व सुनीता कुमारी विधायक प्रतिनिधि राजकुमार पांडेय बीएओ प्रतापदेव नाग बीपीओ विनय कुमार व हेमलता कुमारी मुखिया राजकुमार महतो,जगदीश रजक पंसस अखिलेश राणा आदि सहित सभी मुखिया,पंसस,पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।बीडीओ ने उपस्थित सभी कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत जो लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को पशु चिकित्सक के माध्यम से क्षेत्र के लाभुकों को फार्म वितरण किया जाएगा ताकि लक्ष्य के अनुरूप फॉर्म को भरकर जमा किया जा सके।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।