आजसू पार्टी के डुमरी प्रखंड अध्यक्ष सतीश महतो ने आज बुधवार को एसडीएम को एक आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में उन्होंने लिखा कि बीते दिनों आजसू नेत्री यशोदा देवी को एक व्यक्ति के द्वारा वीडियो कॉल करके की गयी अमर्यादित हरकत तथा डुमरी उपचुनाव परिणाम के बाद खेचगड्डी ग्राम में झामुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा आजसू कार्यकर्ताओं के साथ की गई अशोभनीय कृत्य एवं दी गई धमकी के बाबत पीड़ित द्वारा थाने में की गई शिकायत के आलोक में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
