बिहार राज्य के वैशाली जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू कुमार बताते हैं कि गांव के लोग पिछले तीन दिनों से अघोषित बिजली कटौती से खासे परेशान हैं। 4 घंटे में से से 6 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे ग्रामीणों की रातों की नींद चैन छिन गया है। रोज रात में तीन-चार घंटे तक बिजली गुल हो रही है। इसके अलावा दिन में भी दो घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जा रही है। बिजली कटौती के चलते ग्रामीणों की रात की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
