Transcript Unavailable.
सोनभद्र मोबाइल वाणी चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी तीसरे मोड़ के पास अनियंत्रित टैंकर हुई दुर्घटना का शिकार , पहाड़ी के किनारे डिवाइडर से टकराई अनिल कुमार अग्रहरि चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी तीसरे मोड़ के पास तेल से भरी टैंकर रावटसगंज से चोपन की तरफ आते समय बुधवार की देर शाम अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई स्थानीय प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो चालक को अचानक से नींद आ जाने के कारण वह पल के किनारे डिवाइडर से टकरा गया जिससे टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया वहीं घटना में चालक मामले रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी तीसरे मोड़ के पास अनियंत्रित टैंकर हुई दुर्घटना का शिकार पहाड़ी के किनारे डिवाइडर से टकराई टैंकर, हुई क्षतिग्रस्त घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सोनभद्र मोबाइल वाणी फफराकुंड स्टेशन के पास चलती ट्रेन से टकराकर वृद्ध महिला हुई गंभीर रूप से घायल ,इलाज के दौरान हुई मौत अनिल कुमार अग्रहरि ओबरा सोनभद्र।फफराकुंड के रेलवे स्टेशन के पास एक माल वाहक चलती ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घटना बुधवार की देर शाम 7:30 बजे की है वहीं घायल महिला को स्थानीय रेलवे कर्मियों द्वारा प्राइवेट एंबुलेंस से चोपन भेजा गया जहां इलाज के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई मामले में मिल रही जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला रेलवे की पुत्री के पास मवेशी चरा रही थी इसी दौरान हुआ हादसा। फफराकुंड रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन की चपेट में आने से महिला हुई गंभीर रूप से इलाज के दौरान वृद्ध महिला की हुई मौत मृतक वृद्धि महिला के पहचान नहीं हो सकी है
जंगली हाथियों के झुंड ने रौंद डालीं फसल
चौराहे पर ईट से सिर कूंचकर ई रिक्शा चालक की मौत
सिधौली कस्बा के पड़ाव मैदान पर सब्जी मंडी में साइकिल चुराकर भाग रहे एक चोर को लोगो ने पकड़ कर जमकर पिटाई की और पुलिस के आने तक एक पेड़ से बांध कर रखा । मंगलवार को कस्बा के पड़ाव मैदान पर लगने वाली थोक सब्जी मंडी में एक युवक को एक साइकिल चोरी करते हुए वहां के लोगो ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की और उसके बाद उसे उसी के मफलर से मंडी मे लगे पेड़ से बांध दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग एक घण्टे तक वह पर मौजूद लोग उससे पूछतांछ करते रहे पकड़े गए युवक ने अपना नाम राहुल पुत्र राम सहारे निवासी भरौना गांव बताया मंडी में मौजूद दुकानदारों का कहना था कि मंडी से कई दुकानदारों व ग्राहकों की साइकिले चोरी हो चुकी है पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई
कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को लेकर यह बजट पूरी तरह 2024 चुनाव को लेकर भगवान राम के नाम पर वोट पाने की रणनीति का हिस्सा है
दरवाजे पर पानी जाने को लेकर हुए विवाद में महिला समेत तीन को पीटा कोतवाली में मामले की की गई शिकायत कोतवाली क्षेत्र के कबीर चौराहा निवासी कमलेश ने बताया कि रविवार की रात बरसात हो रही थी बरसात का पानी उसके दरवाजे से होकर पड़ोसी के दरवाजे चला गया आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोस के तीन लोगों ने आकर गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी बीच बचाव करने आई उसकी मां और पत्नी को भी पिटा सोमवार के दिन पीड़ित नहीं कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है, कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया शिकायती पत्र मिला है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
*बहन को ससुराल भेजने जा रहे भाई व बहन हादसे में गंभीर रूप से हुए घायल,ट्रैक्टर ने मारी टक्कर* सिधौली-सीतापुर। सीतापुर की कोतवाली सिधौली के भंडिया के समीप एक बाइक को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला समेत उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार ग्राम अकबरपुर सरैयां थाना कमलापुर निवासी अमित पुत्र रमेश उम्र 24 वर्ष अपनी बहन सुमन पत्नी मुनेश्वर को बाइक से उसके ससुराल महमूदाबाद छोड़ने जा रहा था तो वही थाना सिधौली अंतर्गत ग्राम भंडिया के पास एक अज्ञात ट्रेक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे भाई व बहन दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों भाई व बहन की हालत गंभीर देखते हुए उनको मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। मौके से ट्रैक्टर चालकट्रैक्टर सहित फरार हो गया।
