मौसम का हॉल

ऑनलाइन शपिंग देश के लिए खतरा

Transcript Unavailable.

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल बछरावां कोतवाली क्षेत्र के लकड़िया खेड़ा मजरे राजामऊ गांव की घटना ।

यहाँ उन्होंने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से निष्कासित नेता प्रमोद कृष्णम के उस बयान पर चुटकी भी ली जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने प्रियंका गाँधी को भी किनारे लगा दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आ गया है धीरे धीरे सब किनारे लग जायेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कह दिया है कि भाजपा 370 और एन डी ए 400 के पार है। सुरेश खन्ना ने इस दौरान वित्त विभाग में कर्मचारियों की कमी के सवाल पर कहा कि इसका संज्ञान लिया गया है।

ऊंचाहार।विद्युत पावर हाऊस के स्विचयार्ड में खराबी आने के कारण ट्रांसफार्मर मेंटीनेंस का कार्य किया गया।जिसके कारण कई घण्टे आपूर्ति बंद रविवार के दिन खराबी रही।जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना उठाना पड़ा है। बताते चले कि ऊंचाहार तहसील विद्युत पावर हाऊस में स्विचयार्ड में खराबी आ गया।जिसके कारण स्विचयार्ड में लगे ट्रांसफार्मर मेंटीनेंस का कार्य 11बजे के तकरीबन रविवार को को दिया गया।जिसको लेकर कई घण्टे आपूर्ति ठप था।जिससे विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना उठाना पड़ा।एक्सइन धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि की स्विचयार्ड में खराबी आने पर ट्रांसफार्मर के मेंटीनेंस का कार्य करवाया जा रहा है।जिसका कार्य पूरा होने पर विद्युत आपूर्ति बहाल करवा दिया जाएगा।

चंडीगढ़ से चलकर प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन का करीब सवा दो महीने बाद किया गया संचालन रविवार को ऊंचाहार ट्रेन पहुंचने पर नागरिकों ने ट्रेन चालक को फूल मालो से किया जोरदार स्वागत और रेल मंत्री जिंदाबाद के नारे लगाए, ज्ञात हो की ऊंचाहार एक्सप्रेस का दिसंबर माह की पहली तारीख को संचालन बंद किया गया था इस मार्च महीने में पुनः शुरू होना था किंतु स्थानी लोगों ने भाजपा नेता और सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजय अग्रवाल से ट्रेन की जल्द संचालन की मांग की थी ।

रायबरेली।लोकसभा मिशन 2024 की तैयारी को लेकर डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंन्ट प्लान तैयार किया जाएगाजिसको लेकर तहसील स्तरीय उसकी प्लान का खाका मांगा गया है।उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने उसको लेकर निर्देश तहसील के मतहत अधिकारियों को दिया है। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को लेकर डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेन्ट प्लान तैयार करने के लिए उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने समस्त तहसील के उपजिलाधिकारी को निर्देश देते हुए प्लान तैयार करके उसकी हार्ड एवं साफ्ट कापी मांगा गया है।

ऊंचाहार।नायबतहसीलदार का फोन रिसीव न करने के मामले में एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक कार्यालय को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऊंचाहार तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक कार्यालय तैनात है जो बीते 9फरवरी को कार्याल में उपस्थिति नायबतहसीलदार जगतपुर के निरीक्षण में नही मिले और नायबतहसीलदार जगतपुर के द्वारा फोन करने पर उनका फोन तक रिसीव नही किया गया।जिस प्रकरण को नायब तहसीलदार ने उपजिलाधिकारी को अवगत करवाया गया।नायबतहसीलदार की शिकायत को एसडीएम ने गंभीरता से लिया है।एसडीएम सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि राजस्व निरीक्षक कार्यालय तहसील ऊंचाहार विजय कुमार ओझा को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।तीन दिनो में जवाब संतोषजनक न मिलने पर विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने को लिखा है।

रायबरेली।ग्राम न्यायालय की स्थापना हेतु स्थाई भूमि की तलाश को लेकर विभागीय कवायद प्रारंभ हो गया है।जबकि अस्थाई तौर पर तहसील परिसर में ग्राम न्यायालय का शुभारंभ प्रारंभ करवा दिया गया है। जिले के अन्तर्गत ऊंचाहार तहसील के अन्तर्गत ग्राम न्यायालय तहसील परिसर में एक सप्ताह पूर्व अस्थाई तौर पर संचालित करवा दिया गया है।जिसको लेकर जज व 6 उनके मतहत कर्मी तक तैनात करके सुनवाई प्रारंभ करवा दिया गया है लेकिन ग्राम न्यायालय ऊंचाहार के स्थाई बिल्डिंग के लिए त्रिपुरारी मिश्रा अध्यक्ष इन्फ्रास्ट्रक्चर उपसमिति/विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तहसील के अन्तर्गत ग्राम न्यायालय की स्थापना हेतु भूमि को चिन्हित करके उसका प्रस्ताव रिपोर्ट मांगा है।डीएम हर्षिता माथुर ने उपजिलाधिकारी ऊंचाहार से सम्बन्धित आए पत्र को भेजकर ग्राम न्यायालय हेतु भूमि चिन्हित करते हुए उसका प्रस्ताव रिपोर्ट मांगा है।