जिले के छह खंड विकास अधिकारियों ने डीएम के निर्देशों को भी दर किनार कर दिया डीएम के रोक लगाई जाने के बाद भी इन विकास करो में खंड विकास अधिकारियों ने मनरेगा के सामग्री अंश पर लगभग 12 करोड रुपए का भुगतान कर दिया

परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए स्मार्ट क्लासों की संख्या बढ़ाई जाएगी जिले में जूनियर हाई स्कूल व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्मार्ट क्लास बनाई जाएगी वही ब्लॉक स्तर पर आईसीटी लैब की स्थापना भी की जाएगी परियोजना की ओर से हरी झंडी मिल गई

मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवाएं। बेनीगंज सीएचसी की ओर से शाहपुर के जूनियर विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छोटे बच्चों के साथ महिला व पुरुष की मलेरिया जांच की गई सीएचसी संडीला की ओर से गहिरा में शिव मंदिर के पास सिविर लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण किया स्वास्थ्य टीम प्रभारी डॉक्टर राजेश वर्मा ने जांच के उपरांत दुर्गादास, दीपू, श्री प्रकाश सिंह, अशोक सिंह आरती के परिवारों को दवा वितरित की ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह उफ बच्चा सिंह ने गांव में दवा का छिड़काव कराया

बेनीगंज संडीला कोथावां मार्ग पर शारदा नहर पर पुल अंग्रेजी हुकूमत में बना था इसकी मार मत ना कराए जाने से बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं प्रतापनगर चौराहा से बेनीगंज कोथावा होते हुए यह संडीला जाता है लखनऊ कानपुर बिल्हौर कन्नौज जाने के लिए एक मात्र मांग है लेकिन इसकी मरम्मत के लिए नहर व पीडब्ल्यूडी के अलावा जनप्रतिनिधियों ने संज्ञान नहीं लिया स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुल कब टूट कर गिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है

कछौना स्थित संगीता सरस्वती शिशु मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, कछौना में विद्या भारती जनशिक्षा समिति, अवध प्रांत द्वारा आयोजित 34वें प्रांतीय खेल कूद समारोह के समापन कार्यक्रम में माननीय विधायक पूर्व मंत्री रामपाल वर्मा जी मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी बच्चों को पुरुस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सण्डीला तान्या सिंह, क्षेत्राअधिकारी बघौली विशाल जायसवाल ,नगर पंचायत अध्यक्ष कछौना पंकज शुक्ला जिला मंत्री भाजपा हरदोई अजय शुक्ला,जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा प्रदीप सिंह पिंटू मंडल अध्यक्ष भाजपा देवसेन अवस्थी अमरीश सिंह सरस्वती शिशु मंदिर बेनीगंज प्रबंधक उमेश श्रीवास्तव युवा मोर्चा संदीप पाण्डेय।कार्यक्रम संयोजक रामशंकर शुक्ला एवं सम्मानित नगरवासी उपस्थित रहे।

हरदोई:कलेक्टर सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के अध्यक्षता मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति बाल विवाह की निगरानी एवं रोकथाम व प्रोबेशन विभाग की अन्य विभागीय योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक हुई जिलाधिकारी ने कहा है कि बालिकाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिलाया जाए बालिकाओं के लिए उन्मुखीकरण कार्य क्रम चलाया जाए जनपद विकासखंड स्तर पर बालिका खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित कराई जाए मां बेटी मेला का आयोजन कराया जाए कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को स्पोर्ट्स किट प्रदान की जाए बाल विवाह रोकने हेतु ग्राम प्रधानों आंगनबाड़ी कार्यकतियों को जागरूक किया जाए स्टूडेंट पुलिस कैडेट माध्यम से बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए समस्त माध्यमिक विद्यालयों में बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति बालक बालिकाओं को जागरूक किया जाए

संडीला नगर के रामलीला मेला मैदान मे अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित आंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आयोजित की गई प्रतियोगिता की अध्यक्षता अमरेंद्र सिंह अर्कवंशी ने की जिसमें दौड़ 100 मी0 200 मी0 400 मी0, लंबी कूद,ऊंची कूद, कुश्ती, कबड्डी, योग प्रतियोगिता आयोजित हुई  जिसमें 100 मीटर में रजत सिंह ने प्रथम तनिष्का द्वितीय अरविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 200 मीटर में शिवम ने प्रथम सुभाष द्वितीय शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया लंबी कूद में अंकित ने प्रथम शिवम ने द्वितीय सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ऊँचीकूद मे सोनम प्रथम निहारिका द्वितीय रही कबड्डी में संडीला ने प्रथम व कोथावा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया बालिका वर्ग में बेहन्द्र प्रथम व नेवादा द्वितीय रहे योग मे कोमल सोनी बीनू रही कार्यक्रम का संचालन रामनारायण ने किया कार्यक्रम में आलोक पाल  पंकज कुमार, शांति प्रिया, शिप्रा गुप्ता, अमर सिंह, महेंद्र प्रताप, अजय कुमार सहित अंचल के कार्यकर्ता मौजूद रहे

संडीला मे खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग हरदोई द्वारा विशेष अभियान चलाकर विभिन्न शिकायतों के  क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार  के नेतृत्व एवं निर्देशन में मदर  दूध डेयरी संडीला से मिश्रित दूध का एक सैंपल अभिषेक डेरी संडीला से मिश्रित दूध का एक सैंपल अनुज डेरी से मिश्रित दूध का एक सैंपल एवम चौधरी डेरी संडीला से मिश्रित दूध का एक सैंपल संग्रहित किए  गए ।इस तरह कुल 4 सैंपल संग्रहित किए गए जिन्हे  जांच हेतु  प्रयोगशाला भेजा गया  है उन्होंने बताया जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामकिशोर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा ,खुशीराम, अनिरुद्ध गंगवार, सुभाष मौर्य मौजूद  रहे।

*कछौना, हरदोई।* कोतवाली कछौना के अंतर्गत गाजू मार्ग पर स्थित सरयू नगर कुकुही निवासी मुनोहर के घर से अज्ञात चोरों ने जेवर मोबाइल सेट चोरी कर ले गए। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली कछौना को दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुनोवर का काजू मार्ग पर सरयू नगर कुकुही में घर स्थित है। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में रखे कपड़े, जेवर, मोबाइल सेट चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिजनों को सुबह जानकारी हुई, लाखों रुपए के जेवर चोरी होने से परिजनों हतप्रभ है। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सर्दी मौसम की दस्तक से चोरी की घटनाओं की शुरुआत हो गई। इस समय ज्यादा सजक रहने की आवश्यकता है। थोड़ी सी अनदेखी से जीवन भर की मेहनत कमाई कर अर्जित धन संपत्ति को चोर चंपत कर ले जाते हैं।

कछौना,हरदोई। जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने दो गोल्ड मेडल, चार सिल्वर मेडल के साथ ऑल ओवर चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कछौना सहित जिले का गौरव बढ़ाया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षक आलोक गुप्ता व पूनम अवस्थी छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए पारंगत करते हैं। जिससे छात्राएं ब्लाक स्तरीय, जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। बेहतर प्रदर्शन कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित की। जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में सुभाषिनी-40 ने गोल्ड मेडल, उषा-23 ने गोल्ड, संजना-27, शालू-44, शांति-44 प्रभासिनी-32 ने सिल्वर प्राप्त किये। ऑल ओवर चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई ने सफल प्रतिभागियों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देखकर हौसला अफजाई की।