बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों व अलार्म की भी परखी जा रही व्यवस्था,आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त,बैंक ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश जनपद में स्थित बैंकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में, समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा बैंकों व उसके आसपास सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में समस्त थाना व चौकी प्रभारियों सहित चेकिंग हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी बैंक/पोस्ट ऑफिस/ग्राहक सेवा केंद्र व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/ सर्राफा बाजार व उसके आसपास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बैंकों में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नही, शाखा प्रबंधक से इस सम्बन्ध में वार्ता की गयी। थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख प्वाइंटों पर संदिग्धों को चिन्हित करते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध बाइक सवारों व वाहनों को चेकिंग किया जा रहा है। दौरान चेकिंग वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। बिना नंबर व गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने हेतु निर्देश दिये गये। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया।

थाना इलिया जनपद-चन्दौली पुलिस द्वारा 01 वारण्टी किया गया गिरफ्तार चकिया। डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में व अनिल कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन चन्दौली तथा आशुतोष क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक इलिया के नेतृत्व में थाना इलिया पुलिस द्वारा 01 वारण्टी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सरोज, उपेन्द्र यादव, प्रमोद कुमार यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली उपस्थित रहे।

थाना बलुआ जनपद-चन्दौली पुलिस द्वारा 01 वारण्टी किया गया गिरफ्तार सकलडीहा। डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में व विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली तथा रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस द्वारा 01 वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, अनिल कुमार यादव, का0 फारुख थाना बलुआ जनपद चन्दौली उपस्थित रहे।

थाना बलुआ जनपद-चन्दौली पुलिस द्वारा 01 वारण्टी किया गया गिरफ्तार चन्दौली। डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में व विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली तथा रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस द्वारा 01 वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मतदाता पहचान पत्रों का शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित करायें:- मंगला प्रसाद सिंह 02. आज कलेक्ट्रेट सभागार में रंगीन मतदाता पहचान पत्र वितरण के सम्बन्ध में आहूत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन विभाग से प्राप्त रंगीन मतदाता पहचान पत्रों का शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित करायें और जो मतदाना पहचान पत्र पता आदि के कारण वितरण न हो सके उन्हें संबंधित उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करायें। बैठक में जिलाधिकारी ने वीडियो क्रान्फेस के माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों से रंगीन मतदाता पहचान वितरण के संबंध में निर्देश दिये डाक विभाग से जो मतदाता पहचान पत्र वापस किये जाये उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित लेखपालों के माध्यम से तथा नगरीय निकायों में ईओ के माध्यम से वितरण करायें।

ब्रेकिंग न्यूज़ मेला ढाई घाट, मेला ढाई घाट रामनगरिया पर संत के साथ की अज्ञात दो लोगों ने मारपीट , आपको बता दें इस समय मेला ढाई घाट पर भारत के कोने-कोने से संत हजारों की संख्या में कल्पवाश कर रहे हैं वहीं संत दिनेश गिरी बारह मासी संत हैं जो हर समय गंगा पर ही, निवास करते कल रविवार के दिन दिनेश गिरी महाराज अपने आश्रम पर खड़े थे तभी उसी समय जैतपुर गांव के दो व्यक्तियों ने आकर दिनेश गिरी महाराज जी को लाठी डंडों से मारा पीटा जिससे संत के शरीर में कई जगह चोट आई हैं और बुरी तरह से हाथ फट गया, मेला कोतवाली ढाई घाट मेला प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी की मांग की है लेकिन अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, मेले की सुरक्षा व्यवस्था को देखने की जिम्मेदारी थाना शमशाबाद को सौंपी गई है,

राम मंदिर से बढ़ा अयोध्या के लोगों का आय।

Transcript Unavailable.

पीएम मोदी का बड़ा चुनावी दाव, ₹29 किलो मिलेंगे चावल

यह तीन मंदिर काशी, मथुरा, अयोध्या हमें दे दे तो किसी मस्जिद की ओर देखेंगे भी नहीं, बोले राम मंदिर के टेस्ट कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी।