UP Crime: चालू ट्रैक्टर में बांध दिया शव… डीजल खत्म होने तक दौड़ता रहा, लखीमपुर में प्रधान के बेटे की नृशंस हत्या
लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी आशीष मिश्रा को SC ने फिर सुनाई राहत, कोर्ट ने अगली सुनवाई तक बढ़ाई जमानत
लखीमपुर खीरी फल मंडी भाव
Lakhimpur Kheri News: दो गिरफ्तार, जंगल से चोरी की आठ बाइकें बरामद
लखीमपुर खीरी सब्जी मंडी भाव
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने प्रेस क्लब संतकबीरनगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आश्वासन दिया है कि प्रस्तावित सूचना संकुल/ प्रेस क्लब भवन के लिए कलेक्ट्रेट के सन्निकट आवंटित भूमि आ.सं.739/0.316 जिसका क्षेत्रफल लगभग 6000 वर्गफीट है में लगभग 02 करोड़ 93 लाख रू. की लागत से बनने जा रहा है। भवन के भूतल पर ही प्रेस क्लब संतकबीरनगर स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिखित अनुरोध पर उक्त आश्वासन दिया है।
संतकबीरनगर में भव्य रुप से कबीर मगहर महोत्सव सम्पन्न कराये जाने पर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर का प्रेस क्लब संतकबीरनगर के बैनर तले अध्यक्ष/ ब्यूरो इंचार्ज राष्ट्रीय सहारा पवन श्रीवास्तव के अगुवाई में सम्पादक रमेश शर्मा, ब्यूरो इंचार्ज पुनीत मिश्रा अमर उजाला, ब्यूरो इंचार्ज राज नरायण मिश्रा दैनिक जागरण, वरिष्ठ पत्रकार राहुल राय हिंदुस्तान, अजीत मिश्रा, पंकज गुप्ता, शोभित पांडेय, जितेंद्र पाठक, साहिल खान, गोरखनाथ मिश्रा आदि सभी पत्रकारों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं शाल पहनाकर स्वागत किया गया। पूरी भव्यता के साथ कबीर मगहर महोत्सव का आयोजन डीएम द्वारा करवाया गया।
जी आर एकेडमी ने विद्यालय का स्थापना दिवस बाल आश्रम अनाथालय के बच्चों के साथ मनाया, दिया पेंसिल, कॉपी
जिले में स्थित जी आर एकेडमी (सीनियर सेकेंडरी स्कूल) का अपना स्थापना दिवस बाल आश्रय अनाथालय में सीनियर छात्र-छात्राओं के साथ जाकर अनाथ बच्चों में कॉपी पेंसिल देकर मनाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार तिवारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप मणि त्रिपाठी ने अपने विद्यालय के छात्र,छात्राओं के साथ संतकबीर बाल आश्रम अनाथालय पर भ्रमण किया और 10वीं और 12वीं के छात्र / छात्राओं द्वारा अनाथ बच्चों को कॉपी,पेंसिल,फल एवं चॉकलेट आदि का वितरण कराया ! इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार तिवारी ने बच्चों का हाल चाल लिया और उन बच्चों को विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश के साथ साथ उनकी पढाई पर होने वाले सभी खर्चों को वहन करने की जिम्मेदारी उठाई ! बाल आश्रम के बच्चे काफी खुश थे ! बाल आश्रम के व्यवस्थापक डॉक्टर फूलचंद यादव ने जी० आर० एकेडमी (सीनियर सेकेंडरी स्कूल) के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज तक किसी विद्यालय ने ऐसी पहल नहीं की थी ! उन्होंने कहा की लोग यहाँ आते है और बच्चों को कुछ वस्तुएं देकर चले जाते है परन्तु जी० आर० एकेडमी (सीनियर सेकेंडरी स्कूल) ऐसा विद्यालय है जो बच्चो की शिक्षा का भार अपने कन्धों पर उठाने जा रहा है ! उन्होंने इसके लिए विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी।
आज क्षेत्रीय महामंत्री श्री राकेश मिश्रा जी आवास अखंड पाठ उपरांत भंडारे में पहुंचकर प्रसाद गृहण किया
आज क्षेत्रीय महामंत्री श्री राकेश मिश्रा जी आवास अखंड पाठ उपरांत भंडारे में पहुंचकर प्रसाद गृहण किया
थाना धीना पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार धीना। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह महोदय के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्री रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक धीना द्वारा वारण्टी रामा प्रसाद पुत्र भगेलू राम निवासी ग्राम एवती थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र करीब 47 वर्ष सम्बन्धित वाद सं0 09/21 अ00 24/20 धारा 147/148/149/323/504/506/427/332/353/188/270/34 भादवि व 7/3 महामारी अधि0 बनाम आशुतोष उर्फ विक्की थाना धीना न्यायालय किशोर न्यायबोर्ड चन्दौली को मा0 न्या0 से प्राप्त गिरफ्तारी का अधिपत्र के क्रम में, ग्राम एवती स्थित घर के दरवाजे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्यवाही हेतु माननीय किशोर न्यायालय चन्दौली में पेश कर मा0 न्यायालय के आदेशानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इस गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में रमेश यादव, कल्लन यादव, प्रेमनारायण यादव थाना धीना जनपद चन्दौली उपस्थित रहे।
