पोषणयुक्त को पभावी वाने हुते काय‌‌‌

हाथ धोनै के, छः, विधि को जाने

बेनीगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रहे राजदेव मिश्रा के स्थानांतरण पर नगर वासियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेट कर उन्हें विदाई दी गई। बताते चले की पुलिस अधीक्षक ने कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है जिसमें बेनीगंज कोतवाली प्रभारी राजदेव मिश्रा का भी स्थानांतरण किया गया है,वहीं नगर के कुछ संभ्रांत व्यक्तियों लव कुमार मिश्रा दीपू द्विवेदी,देवसेन व क्षेत्र के अन्य लोगों के द्वारा प्रभारी निरीक्षक का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई।वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा रिट सेल उमाकांत दीपक का स्थानांतरण बेनीगंज पुलिस प्रभारी के रूप में किया गया। उमाकांत दीपक ने शनिवार को पुलिस कोतवाली का चार्ज संभाल लिया।

#कछौना(हरदोई):* शनिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र कछौना में समग्र शिक्षा अभियान व एलमिको कानपुर के सहयोग से जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आशा वर्मा के कुशल नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों को बाधारहित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु एल्मिको उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आच्छादित विकस खण्ड कछौना, कोथाँवा, भरावन, बेंहदर, सण्डीला के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किये गये। उन्हीं बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराये गये हैंजिनका दिनांक- 22/07/2023 को उपकरण संस्तुत (मापन मूल्याकंन) किये गये थे। शिविर में कुल 20 ट्राइसाइकिल, 30 व्हील चेयर, 04 रोलेटर, 07 स्मार्टकेन, 08 ब्रेलकिट, 48 हियरिंग एड (श्रवण यंत्र), 06 सी.पी.चेयर, कैलीपर्स आदि उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिल उठे तथा उनके जीवन में आशा की किरण प्रज्जवलित हुई। शिविर की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी कछौना शंशाक सिंह एवं मुख्य रूप से विशेष शिक्षक विजय कुमार शुक्ला, राघवेन्द्र मिश्र, शिखा सिंह, मीनाक्षी त्रिवेदी, संजय कुमार मिश्र, राम शीष गुप्ता, अनुज कुमार शुक्ला, अमित कुमार एवं शकील आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Transcript Unavailable.

Bacchon se bimariyan

फायदेमंद पेय पदार्थ सेब का सिरका, निंबू पानी

संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शक्ति नगर निवासी प्राइवेट स्कूल के एक शिक्षक की डेंगू से मौत हो गई जितेंद्र शुक्ला पिछले कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे बीती 1 अक्टूबर को उन्होंने जांच कराई जिसमें डेगू की पुष्टि हुई 2 अक्टूबर को व लखनऊ रोड स्थित एक प्राइवेट इलाज के लिए भर्ती हुए थे हालत बिगड़ने पर परिजनों ने लखनऊ के एक प्राइवेट अवतार में भर्ती कराया शुक्रवार को जितेंद्र की मौत हो गई पिता ऋषि कुमार शुक्ला ने बताया कि जितेंद्र के परिवार में पत्नी का नाम का और एक पुत्र है

हरदोई: विश्व पशु दिवस पर पशुओं के अधिकारों और कल्याण के लिए वकालत को प्रोत्साहित करता है इस विचार को बढ़ावा देता है कि जानवरों के साथ दया और सम्मान का व्यवहार किया जाए और उनके अधिकारों को कानून के तहत संरक्षित किया जाना चाहिए। वरिष्ठ नेचरोपैथी डॉo राजेश मिश्रा ने बताया कि भारतीय संस्कृत में पांच प्रकार के यज्ञ बताए गए है।उनमें से एक बलिवैश्वदेव यज्ञ भी है,जो पशु-पक्षियों के कल्याणार्थ किया जाता है।डॉ राजेश ने कहा कि चींटी से लेकर हाथी तक सभी पशुओं के प्रति दया की भावना होनी चाहिये।

अयोध्या जनपद की अमानीगंज विकासखंड के विभिन्न गांवों में रहस्यमय बुखार डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं विकासखंड के ग्राम पंचायत रामनगर अमावा सूफी राय पटटी बकौली वरवा डीली सरैंया आदि गांव में दर्जनों की संख्या में बच्चे रहस्यमय बुखार से पीड़ित है आपको बताते चले की मच्छरों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ मच्छर जनित बीमारियों का प्रभाव बहुत तेजी से फैल रहा है गांव में मच्छरों से बचाव के लिए किसी भी प्रकार की दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है और ग्राम निधि में आने वाले स्वास्थ्य विभाग के बजट को कोई भी ग्राम प्रधान खर्च करने को तैयार नहीं है इस संबंध में आदर्श कान्वेंट पब्लिक स्कूल रामनगर अमावा सूफी के सहायक अध्यापक आदर्श उपाध्याय से जब बात की गई तो उनका कहना था कि उनके विद्यालय में लगभग एक दर्जन बच्चे बुखार से पीड़ित है जिन्हें पेरासिटामोल देने के बाद विद्यालय से छुट्टी दे दी गई है प्रशासन इस विषय में अनजान बना हुआ है और डॉक्टरों की टीम अब तक किसी गांव में नहीं गई है और नहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में दावों का छिड़काव कराया है