इसे चकबंदी विभाग की प्रक्रिया या व्यवस्था कहें या फिर मनमानी हरियावां के हिलापुर के किसान 15 साल से चकबंदी प्रक्रिया को लेकर परेशान है चकबंदी कराए जाने के 6 सितंबर 2008 को जारी हुए गजट के बाद विभाग के अधिकारी अभी तक प्रक्रिया ही पूरी नहीं करा पाये
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है विधानसभा संडीला क्षेत्र में डेंगू बुखार से मौते हो रही है हजारों की तादाद मे लोग वायरस की बीमारी से संक्रमित है वर्तमान समय में आमजनमानस के स्वास्थ्य की जांच एवं दवाइयां दे पाना केवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर संभव नहीं हो पा रहा है उन्होंने आग्रह किया है कि लोकसभा के अंतर्गत सभी नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद, ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच कराने एवं दवाइयां उपलब्ध कराने हेतु डाक्टरों की टीम को लगाने हेतु संबंधित को आदेशित किया जाए
बाढ़ से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दिए जाने की प्रक्रिया में तहसील में सर्वे पूरा कर लिया है सर्वे के अनुसार 3430 किसने की 661.10 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई प्रभावित किसानों को अधिक मदद के लिए रिपोर्ट देवीय आपदा में जिला प्रशासन को अधिकारियों ने भेजी है
Transcript Unavailable.
डेंगू से महिला की हुई मौत, कस्बे मे दहशत का माहौल संडीला- कस्बे मे बुखार से हो रही मौतो का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही डेंगू, टाइफाइड एवं विचित्र बुखार में लोगों में दहशत भर दी है कस्बे के मोहल्ला मंगलबाजार निवासी जूही बानो 22 वर्ष बुखार की चपेट मे थी उनके पति अयाज ने बताया की चार दिनों दे उनको बुखार आ रहा था जिसमे जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई कस्बे के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया सोमवार की शाम हालत बिगड़ने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते मे महिला की मौत हो गयी मृतका के एक पुत्री है मौत की खबर सुनते परिजनों मे कोहराम मच गया बताते चले कुछ दिन पूर्व डेंगू से दो सगे भाइयो की भी मौत हो चुकी है कई मौत होने के बाद भी नहीं जग रहा नगर पालिका प्रशासन लोगों का कहना है कि मच्छर जानलेवा हो रहे हैं नगर पालिका प्रशासन अभी तक न तो फागिग न तो एंटी लार्वा का छिड़काव कर सका है साथ ही कई स्थानों पर जलभराव होने से मच्छर पनप रहे है जिम्मेदार अंजान बने हैं इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है
संडीला मे समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र संडीला द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया गोष्टी के पूर्व नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि दी गोष्ठी में मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला गया वरिष्ठ नेता वसीम अहमद वसी ने कहा कि नेताजी ने देश को नई दिशा प्रदान की और समाजवाद को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव, गजेंद्र बहादुर सिंह, मो तालिब, मो हसनैन, मो आलम खा, छत्रपाल,अवधेश यादव, दिनेश पाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
Transcript Unavailable.
जिले के छह खंड विकास अधिकारियों ने डीएम के निर्देशों को भी दर किनार कर दिया डीएम के रोक लगाई जाने के बाद भी इन विकास करो में खंड विकास अधिकारियों ने मनरेगा के सामग्री अंश पर लगभग 12 करोड रुपए का भुगतान कर दिया
